फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttar Pradesh Live Updates: यूपी में एक दिन में 14 नए मरीज, अब तक 65 लोग कोरोना संक्रमित

Sat, 28 Mar 2020 10:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

यूपी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक ही दिन 14 नए मरीज सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। इनमें नोएडा में 9, मेरठ में 4 और वाराणसी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। नोएडा में सर्वाधिक 27 लोग पॉजिटिव हैं। आगरा में अब तक 10, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, मेरठ में 5, पीलीभीत व वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित पल-पल की अपडेट... 
 
विज्ञापन
लॉकडाउन की घोषणा के बाद घर जाने की कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:24 PM, 28-Mar-2020

यूपी में एक दिन में 14 नए मरीज, अब तक 65 लोग कोरोना संक्रमित

यूपी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक ही दिन 14 नए मरीज सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। इनमें नोएडा में 9, मेरठ में 4 और वाराणसी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। नोएडा में सर्वाधिक 27 लोग पॉजिटिव हैं। आगरा में अब तक 10, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, मेरठ में 5, पीलीभीत व वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शनिवार तक कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 50,040 यात्रियों की पहचान की गई। इसके अलावा विदेश से आए 49,488 लोगों की पहचान की गई है। इनमें से 8171 यात्रियों की शनिवार तक पहचान की गई है। सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। 

सीएम ने कहा- 3 दिन में आए एक लाख लोगों को क्वारंटीन कराएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिन में एक लाख अतिरिक्त लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। उन्होंने इन सभी को सर्विलांस पर रखने और क्वारंटीन करने का निर्देश दिया। इन सभी के नाम, पते, फोन नंबर समेत सूची संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है।

07:36 PM, 28-Mar-2020

यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 55, 14 हुए ठीक, 41 की स्थिति सामान्य

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 55 प्रकरण सामने आए हैं। अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 जिले प्रभावित हैं। 61 मरीजों में से 14 मरीज ऐसे हैं, जो पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 47 मरीज अभी भी भर्ती हैं, इनका इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें से किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है, सबके सब स्टेबल हैं।

15,000 आइसोलेशन बेड की क्षमता 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 8 प्रयोगशालाओं में लगातार परीक्षण हो रहा है। तीन प्रयोगशालाएं लखनऊ में हैं। 2196 सैंपल लिए गए हैं। 5,000 से ज्यादा आइसोलेशन बेड तैयार हो चुके हैं। इसे बढ़ाकर 15,000 बेड तक ले जाने की क्षमता है। प्राइवेट अस्पतालों ने भी आफर किया है कि जरूरत पड़ने पर वे अपने अस्पतालों को कोविड अस्पताल में परिवर्तित कर देंगे। उन्होंने कहा कि कोरंटाइन के लिए 6000 का बेड का इंतजाम किया जा चुका है।

05:40 PM, 28-Mar-2020

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश की जेलों में बंद 11 हजार कैदियों को दो माह की पैरोल पर रिहा करने का आदेश जारी किया है। इसमें साढे़ आठ हजार विचाराधीन कैदी हैं और ढाई हजार सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं।

विज्ञापन
02:54 PM, 28-Mar-2020

आगरा: मंदिर में जुटी भीड़, 38 लोगों पर एफआईआर, तीन गिरफ्तार

मैनपुरी में लॉकडाउन का उल्लंघन कर मंदिर में नेजा चढ़ाने के नाम पर भीड़ जुटाने वाले 38 लोगों के खिलाफ थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश कर रही है। करहल थाना क्षेत्र के गांव सैयदपुर केहरी के ग्रामीणों शुक्रवार शाम को गांव स्थित काली मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए एकत्रित हुए थे। ग्रामीणों की भीड़ जमा होते ही मंदिर परिसर में मेले जैसी स्थिति पैदा हो गई। 

02:36 PM, 28-Mar-2020

केजरीवाल ने कहा- यूपी और दिल्ली दोनों सरकारों ने किया बसों का इंतजाम 

यूपी और दिल्ली दोनों सरकारों ने बसों का इंतजाम तो कर दिया। लेकिन मेरी अभी भी सभी से अपील है कि वे जहां है, वहीं रहें। हमने दिल्ली में रहने, खाने, पीने, सबका इंतजाम किया है। कृपया अपने घर पर ही रहें। अपने गांव ना जाए। नहीं तो लॉकडाउन का मकसद ही खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
01:12 PM, 28-Mar-2020

दिल्ली सरकार की 100 और यूपी सरकार की 200 बसे शुरू

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली सरकार ने करीब 100 और उत्तर प्रदेश सरकार की करीब 200 बसें दिल्ली से पैदल जाने की कोशिश कर रहे लोगों को लेकर जा रही है। फिर भी सभी से मेरी अपील है कि लॉकडाउन का पालन करें। कोरोना का असर नियंत्रित रखने के लिए यही समाधान है। बाहर निकलने में कोरोना का पूरा खतरा है।

12:47 PM, 28-Mar-2020

दिल्ली-शाहजहांपुर रूट पर चलाई गई 71 बसें

लॉकडाउन के बीच शनिवार को रोडवेज की दिल्ली से शाहजहांपुर रुट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। दिल्ली में काम करने वालों को घरों तक पहुंचाने के लिए बसें चलाई गई है। इससे बरेली, दिल्ली जाने वालों को राहत मिली।

12:45 PM, 28-Mar-2020

मुरादाबाद : संभल में कोरोना मरीज के शक में युवक की पिटाई

दिल्ली से लौटे युवक को कोरोना मरीज होने के शक में ग्रामीणों ने घर से निकलकर बुरी तरफ पीटा। इतना ही नहीं बेटे को बचाने के लिए आए पिता पर भी बेरहमी से हमला किया गया। घायल पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि कुछ लोग घर आए और पूछा कि आपके यहां कोरोना का मरीज है तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने बेटे और बाद में उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

12:04 PM, 28-Mar-2020

यूपी रोडवेज की 1000 बसें चलाने की तैयारी

लॉकडाउन के बीच दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पलायन करने वाले मजदूरों के लिए यूपी सरकार 1000 बस उपलब्ध कराई हैं। : उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों को उनके संबंधित क्षेत्रों में ले जाने के लिए 1000 बसों की व्यवस्था की है। सीएम योगी ने परिवहन अधिकारियों, बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को कल रात सीएम ने बुलाया था ताकि सभी व्यवस्थाएं की जा सकें।

 

11:58 AM, 28-Mar-2020

प्रयागराज: मुनाफाखोरों पर बड़ी कार्रवाई बड़ी कार्रवाई, मुंडेरा मंडी से 9 गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान लोगों की मजबूरियों का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी में जुटे व्यापारियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह मुंडेरा मंडी में छापा मारकर पुलिस ने 9 ऐसे कारोबारियों को गिरफ्तार किया। यह नियम विरुद्ध तरीके से फुटकर में सब्जियां बेच रहे थे। इन सभी के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

11:56 AM, 28-Mar-2020

प्रयागराज: सख्ती के बावजूद चोरी छुपे हो रही शराब की आपूर्ति

लॉकडाउन में चौतरफा पुलिस होने के बावजूद चोरी छुपे शराब की आपूर्ति की जा रही है। पिछले 4 दिनों में धूमनगंज और कीडगंज थाना क्षेत्र में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं भी शराब की आपूर्ति होने की जानकारी मिली तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

11:17 AM, 28-Mar-2020

लॉकडाउन का चौथा दिन: बाजारों में उमड़ी भीड़

लॉकडाउन के चौथे दिन कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। राशन की दुकानों, सब्जी मंडी और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। कुछ इलाकों में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती नजर आई।

10:00 AM, 28-Mar-2020

लॉकडाउन: फर्रुखाबाद में अफवाह फैलाने पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

यूपी के फर्रुखाबाद  जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन कर बाहर निकलकर कोरोना को लेकर तरह-तरह की बातें करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर निजी मुचलकों को छोड़ दिया है।कंपिल थाना के दरोगा देवी प्रसाद गौतम ने जिला एटा के थाना अलीगंज के गांव पड़ाव निवासी राघव मिश्रा, गजेंद्र सिंह, अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गांव रायपुर के अरीब, आशू, नकीम, राजिद के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन कर लॉकडाउन में अपने घरों से निकलकर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ देवेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि  इन सभी सात लोगों को रात में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

उधर, राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कसबा निवासी इंद्रपाल व गांव तुषौर निवासी राजीव कठेरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

09:53 AM, 28-Mar-2020

आगरा में विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को टेस्ट कराना जरूरी

आगरा में 12 मार्च के बाद विदेश से आगरा आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। डीएम ने 28 मार्च तक ऐसे सभी लोगों को अपनी सूचना उपलब्ध कराने के लिए अंतिम चेतावनी दी है।  सूचना छिपाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

09:51 AM, 28-Mar-2020

फतेहपुर सीकरी में सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़

फतेहपुर सीकरी में सब्जी मंडी में भीड़ अधिक पहुंचने पर दुकानें बंद करा दीं। पुलिस ने ठेले के जरिए लोगों के घरों तक सब्जी पहुंचाने की लिए कहा है। 

09:43 AM, 28-Mar-2020

Coronavirus in Uttar Pradesh Live Updates: यूपी में एक दिन में 14 नए मरीज, अब तक 65 लोग कोरोना संक्रमित

यूपी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक ही दिन 14 नए मरीज सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। इनमें नोएडा में 9, मेरठ में 4 और वाराणसी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। नोएडा में सर्वाधिक 27 लोग पॉजिटिव हैं। आगरा में अब तक 10, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, मेरठ में 5, पीलीभीत व वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शनिवार तक कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 50,040 यात्रियों की पहचान की गई। इसके अलावा विदेश से आए 49,488 लोगों की पहचान की गई है। इनमें से 8171 यात्रियों की शनिवार तक पहचान की गई है। सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। 

सीएम ने कहा- तीन दिन में आए एक लाख लोगों को क्वारंटीन कराएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिन में एक लाख अतिरिक्त लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। उन्होंने इन सभी को सर्विलांस पर रखने और क्वारंटीन करने का निर्देश दिया। इन सभी के नाम, पते, फोन नंबर समेत सूची संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें