फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना LIVE: 72 मरीज हुए ठीक मगर 99 नए संक्रमित, अब तक 1986 रोगी

Tue, 28 Apr 2020 12:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1986 हो चुकी है। जिसमें से 1589 मामले सक्रिय हैं। ये जानकारी प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 59 जिलों में संक्रमण फैल चुका है जबकि नौ जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 335 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।- यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मिले सात मामले

विज्ञापन

कानपुर में सोमवार को कोरोना संक्रमित सात नए मरीज मिले हैं। इनमें एलआईयू इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) द्वितीय, सिपाही और बेगमपुरवा पार्षद के पति भी शामिल हैं। शहर में अब तक 199 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 18 स्वस्थ होकर क्वारंटीन में हैं, जबकि तीन की मौत हो चुकी है। इस तरह कुल 178 एक्टिव केस हैं।

आगरा में सोमवार को मिले 16 मरीज
आगरा में सोमवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 389 हो गई है। इनमें अब तक 54 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 11 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


मेरठ में पांच कोरोना संक्रमित
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में सोमवार को कुल 415 सैंपलों की जांच हुई। इनमें पांच पॉजिटिव मिले हैं। एक मेरठ, तीन गाजियाबाद और एक मरीज बिजनौर का है, जो मेडिकल में भर्ती है। अब मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 93 हो गई है।

बुलंदशहर में मिले 12 कोरोना संक्रमित
बुलंदशहर जनपद में 12 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक 52 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। सक्रिय मामले हुए 46, पांच मरीज ठीक हो चुके है और एक की मौत हो चुकी है।

आगरा में कोरोना संक्रमित युवक की मौत
आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। जिले में अब संक्रमित मृतकों की संख्या 11 हो गई है।

प्रयागराज के 10 हजार छात्रों को उनके घर पहुंचाएगी योगी सरकार
कोटा (राजस्थान) के हजारों छात्रों को उनके घरों तक पहुंचाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब उन छात्रों को भी उनके घर पहुंचाएंगे जो प्रयागराज में अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में प्रदेश के अन्य जिलों के रहने वाले छात्रों को उनके गृह जनपद पहुंचाने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद करीब 10 हजार छात्रों को 300 बसों से उनके गृह जनपद तक पहुंचाया जाएगा।

हापुड़ में मिला कोरोना संक्रमित लैब टेक्नीशियन
हापुड़ के पिलखुवा का रहने वाला लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में कार्यरत था। यह दिल्ली से हापुड़ अपने घर आना जाना करता था। इसके पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार के 5 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। प्रशासन ने पिलखुवा में 1 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया है। डॉक्टरों की टीम मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुटी।

गौतमबुद्ध नगर में 14 नए मामले
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से छह स्वास्थ्यकर्मी हैं। इसी के साथ जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 129 हो गई है। 

नोएडा सेक्टर 63 में टोटल टीवी की एंकर पॉजिटिव
नोएडा सेक्टर 63 में टोटल टीवी की एक एंकर कोरोना संक्रमित हो गई है।

यूपी में नौ जिले हुए कोरोना मुक्त
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1955 हो चुकी है। जिसमें से 1589 मामले सक्रिय हैं। ये जानकारी प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 59 जिलों में संक्रमण फैल चुका है जबकि नौ जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 335 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

कानपुर में पांच कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत
कानपुर में हैलट के कोविड-19 अस्पताल की आईसीयू में रविवार को गंभीर हालत में 10 मरीज भर्ती किए गए थे। कोरोना संदिग्ध पांच मरीजों की मौत होने से हड़कंप मच गया।

अलीगढ़ में सात नए केस मिले
अलीगढ़ जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को हॉटस्पॉट उसमानपाड़ा क्षेत्र के 7 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हो गई है। पहले एक मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरा स्वास्थ होकर अपने घर जा चुका है।

बरेली में नया संक्रमित मिला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना पॉजिटिव हजियापुर इलाके का रहने वाला है। वह इस इलाके में क्लीनिक चलाता है। उसके संपर्क में आने वाले और तमाम लोगों को भी चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि एक पूरा परिवार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित सुभाषनगर की रविवार को ही सील खोली गई थी, उसके अगले दिन ही सोमवार को नया कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। 

शामली में पुलिस ने वाहनों के काटे चालान
शामली जिले में लॉकडाउन में पुलिस ने बेवजह सड़क पर निकले लोगों के खिलाफ सख्ती बरती। पुलिस ने वाहनों के चालान काटे। साथ ही दुकानों पर सामान लेने आए ग्राहकों से सोशल डिस्टेंस का पालन कराया। हॉटस्पॉट इलाको में पुलिस ने गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।

रामपुर में मजदूरों भरा कंटेनर पकड़ा 
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर में एसडीएम और सीओ ने हाईवे पर मजदूरों भरा कंटेनर पकड़ा है। ये कंटेनर गुरुग्राम से उत्तराखंड के किच्छा जा रहा था। पुलिस ने चालक क्लीनर समेत नौ लोग पकड़कर क्वारंटीन कर दिया है। कई मजदूर कंटेनर से उतरकर भाग गए।

बुलंदशहर में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले
बुलंदशहर में तीन और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। एक नया संक्रमित शिकारपुर क्षेत्र का है। जबकि जहांगीराबाद में एक ही परिवार की दो महिलाओं में संक्रमण मिला हैछ अब बुलंदशहर जिले में संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। इसमें एक की मौत भी हो चुकी है।

झांसी जिले में कोरोना की दस्तक
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई है। आपको बता दें कि रविवार को झांसी के कई इलाकों के 114 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज में बनी कोविड लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार को आई रिपोर्ट में ओरछा गेट इलाके की रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड के भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

कोरोना मुक्त हुए पीलीभीत में तीसरा केस मिला
कोरोना मुक्त हुए पीलीभीत जिले में कोरोना संक्रमित तीसरा केस मिला है। इंदौर से आए युवक में कोरोना संक्रमण निकला है। देर रात लखनऊ से जांच रिपोर्ट आई। रात में ही मरीज को बरेली रेफर कर दिया। युवक न्यूरिया थाना इलाके के एक गांव का रहने वाला है। युवक 21 अप्रैल को इंदौर से घर वापस आया था।

गोरखपुर में एंबुलेंस की भी जांच कर रही पुलिस
गोरखपुर में पहला कोरोना मरीज मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। यह शख्स उरुवा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए वह अपने गांव आया था। जहां पर ग्रामीणों ने उसका विरोध भी किया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान इसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर में आने-जाने वाले लोगों की कड़ाई से जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस एंबुलेंस की भी जांच कर रही है।

आगरा में कोरोना संक्रमित आठ नए केस
आगरा में सोमवार सुबह कोरोना संक्रमित आठ नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 381पहुंच गई है। वहीं अब तक जिले में 10 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन




रविवार को 87 नए पॉजिटिव मरीज आए सामने, 3 की मौत
प्रदेश में कोरोना वायरस के रविवार को 87 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1887 हो गई थी। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार  रविवार को रिकॉर्ड 65 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह कुल 326 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, रविवार को प्रदेश में तीन मौतें हुईं। लखनऊ में एसजीपीजीआई में भर्ती बुजुर्ग के अलावा मेरठ और आगरा में भी एक-एक की मौत हुई। यूपी में अब तक 31 की मौत हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें