फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में एक ही दिन में 56 केस यूपी में संख्या एक हजार से ज्यादा

Sat, 18 Apr 2020 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
corona virus in up - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमण का बड़ा केंद्र बनती जा रही राजधानी में शनिवार को 56 नए संक्रमित मिले। इनमें 8 राजधानी के मूल निवासी हैं जबकि 48 जमाती हैं। नौ लोगों की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। 
विज्ञापन


इनमें से एक की मौत हो चुकी है। नौ मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, यूपी में शनिवार को 140 नए केस सामने आए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1017 हो गई है। आगरा व मेरठ में दो और मौतों के साथ आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है।

लखनऊ के सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों में 2 नयागांव नजीराबाद, 3 तोपखाना सदर कैंट और 2 कसाईबाड़ा सदर के हैं। इसके अलावा सहारनपुर के 11, राजस्थान के 6, असम के 13, दिल्ली के 16, झारखंड के 1, अंडमान का 1 मरीज है। 
विज्ञापन



शुक्रवार को सात और मरीज मिले कोरोना संक्रमित 
इससे पहले शुक्रवार को भी राजधानी में सात और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसमें छह सदर के और एक डालीगंज का निवासी था। वहीं, डालीगंज के अस्पताल का एक कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल और उसके पीछे की गली को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। वहीं, अस्पताल के 17 कर्मचारी क्वारंटीन कर दिए गए हैं। 

सीएमओ का कहना है कि 15 अप्रैल तक के सभी सैंपल की जांच पूरी हो गई है। 16 अप्रैल के भी कुछ सैंपल की जांच की गई है। केजीएमयू में भर्ती दो मरीजों को शुक्रवार को छुट्टी मिल गई है।

इससे पहले राजधानी में 14 अप्रैल को 160 और 15 अप्रैल को 150 सैंपल भेजे गए थे। इन दो दिनों के सैंपल की जांच में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 56 हो गई। 16 अप्रैल को भी 188 सैंपल लिए गए थे। इस सैंपल मैं करीब 50 की जांच हो गई है।
विज्ञापन

197 लोगों के सैंपल लिए: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 17 अप्रैल को सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 197 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसमें करीब 100 सैंपल सदर इलाके के हैं। इन सेंटरों की जांच होने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो सदर बाजार के लिए राहत भरी खबर होगी। इस इलाके में टीमें लगातार लोगों की निगरानी कर रही हैं और ज्यादातर लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।

10137 घरों में हुई स्क्रीनिंग: स्वास्थ्य विभाग की 110 टीमों ने विभिन्न इलाकों में लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। इन टीमों ने बसीरतगंज, तिलपुरवा, नाका हिंडोला, भेडी मंडी, पंजाबी मोहल्ला, हाता मातादीन, गणेशगंज, रानीगंज, भूसा मंडी क्षेत्रों में करीब 10137 घरों में लोगों की स्क्रीनिंग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें