उत्तर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के पार
Number of active cases of #COVID19 has reached 2332 in Uttar Pradesh. 3335 people have recovered from the disease while 152 deaths have been reported till date: Uttar Pradesh Principal Health Secretary Amit Mohan Prasad pic.twitter.com/bEuOUfPAMr
13 लाख प्रवासी लौट चुके हैं घर
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि 1,018 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से लगभग 13,54,000 प्रवासी अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश लौट चुके हैं।
Around 13,54,000 people in more than 1,018 Shramik Special trains have returned to the state of Uttar Pradesh from different states: UP Additional Chief Secretary (Home) Awanish Awasthi. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/7cYm0D3hcx
संतकबीरनगर में सात नए मामले
संतकबीरनगर जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में सात और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 59 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम रवीश गुप्ता ने की है।
जौनपुर में कोरोना वायरस के 21 नए मामले
जौनपुर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के 21 मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. रामजी पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। इसके पहले शुक्रवार को एक दिन में 43 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 113 हो गई है। इसमें दो की मौत हुई है और आठ लोग ठीक हो चुके हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव सभी मरीज प्रवासी हैं।
मिर्जापुर में मिले पांच मरीज
मिर्जापुर जिले में शनिवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। इनमें से चार मरीज कछवां की संक्रमित महिला के परिवार के हैं और पांचवा पड़री के संक्रमित के संपर्क में आया युवक है जो मुंबई से लौटा था। सभी का 19 मई को सैंपल लिया गया था। जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है, इनमें से तीन ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब 28 मामले एक्टिव हैं। इनमें से 23 प्रवासी हैं, जो मुंबई से लौटे हैं। जिले में इस समय 10 हॉटस्पॉट हैं।
कुशीनगर में एक और पॉजिटिव मिला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 32 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। संक्रमित युवक पहले से ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इसकी पुष्टि डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने की है।
देवरिया में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन्हें लेकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने की है।
नेशनल हाईवे पर ट्रक और जनरथ बस की टक्कर
लखीमपुर खीरी के थाना मैंगलगंज इलाके में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही रोडवेज की जनरथ बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक समेत दो प्रवासी मजदूर भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
कानपुर देहात में कोरोना का एक मरीज मिला
कानपुर देहात में एक और मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह महाराष्ट्र से 18 मई को आया था। अकबरपुर के अनन्त राज मेडिकल एजुकेशन सेंटर में क्वारंटीन था। कानपुर देहात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है।
हरदोई के पांच और लोगों में कोरोना
यूपी के हरदोई जिले में शनिवार को पांच और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसके बाद आज 10 लोगों में पुष्टि हुई है। हरदोई जनपद में संक्रमितों की संख्या 32 पहुंच गई है। जिले में अब एक्टिव केस 30 हैं।
कन्नौज में कोरोना के दो और मरीज बढ़े
कन्नौज जिले में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सीएमओ कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कन्नौज जिले में कुल 30 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिसमें 22 एक्टिव केस हैं, जबकि आठ ठीक होकर घर जा चुके हैं।
कानपुर में दो और मरीजों में कोरोना
कानपुर में शनिवार को दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक मरीज सुजातगंज निवासी है। दूसरा बिल्हौर सीएचसी में भर्ती अप्रवासी मजदूर है। कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 327 हो गई है। शहर में एक्टिव केस 30 हो गए हैं।
शामली में दो युवकों में कोरोना की पुष्टि
यूपी के शामली जिले के कांधला कस्बे में दो लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह दोनों युवक कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र से लौटे थे। दोनों वहां मुंबई शहर में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करते थे।
इटावा में कोरोना के नौ नए मरीज मिले
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को इटावा जिले में नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या 35 पहुंच गई है। जिसमें से एक्टिव केस 33 हैं।
फिरोजाबाद में बुजुर्ग की मौत
फिरोजाबाद में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। 72 वर्षीय बुजुर्ग की 22 मई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। वो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की मृत्यु का आंकड़ा छह हो गया है। मृतक के परिवार के 10 सदस्यों को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका है।