फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती की केंद्र सरकार से अपील, विदेशों से टेस्टिंग किट मंगाते समय बरतें सावधानी

Tue, 28 Apr 2020 05:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : ANI
विज्ञापन
चीन से मंगाई गई पीपीई किट के खराब निकलने के मामले में बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से अपील कि है कि विदेशों से टेस्टिंग किट मंगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। मायावती ने केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी में विदेशों से मंगाए गए सामान में हुए भ्रष्टाचार को याद दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, केंद्र में कांग्रेस सरकार के रहते दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी में खासकर विदेशों से मंगाए गए सामान में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ था। साथ ही गरीब दलितों के कल्याण हेतु स्पेशल कम्पोनेंट प्लान का भी पैसा डाइवर्ट करके इसी पर अनुचित तौर पर खर्च कर दिया गया था। 

अतः केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार को भी उससे सबक सीखकर कोरोना बीमारी की विशेषकर जांच से जुड़ी टेस्टिंग उपकरणों आदि को विदेशों से मंगाते समय जरूर पूरी-पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि कोरोना प्रकोप से लड़ाई किसी भी प्रकार कमजोर न पड़े। बसपा की यह मांग और अपील भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें