कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में हॉटस्पॉट सील कर दिये गए हैं। प्रदेश में बुधवार को 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 388 तक पहुंच गई है।
हलीम मुस्लिम स्कूल चमनगंज
हुमायूं मस्जिद कर्नलगंज
हाजी इनायत मस्जिद कुली बाजार
शेख लालमन मस्जिद कुली बाजार
हाता वाली मस्जिद कुली बाजार
खैर मस्जिद मछरिया नौबस्ता
नसीमाबाद मस्जिद मछरिया नौबस्ता
मदरसा हिदायतुल्लाह मछरिया नौबस्ता
सुफ्फा मस्जिद बाबूपुरवा
बिलाल मस्जिद मुंशी पुरवा बाबूपुरवा
काजियानी मस्जिद घाटमपुर
रहमानिया मस्जिद घाटमपुर
बड़ी मस्जिद बरीपाल सजेती
बागपत में दो और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक पांच केस मिल चुके हैं। सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
नोएडा सेक्टर 11
हाइड पार्क सेक्टर-78
सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 74
लोटस बोलवार्ड सेक्टर-100
एल्फा-1 ग्रेटर नोएडा
निराला ग्रीन शीर सेक्टर-2
ग्रेटर नोएडा एंड पटवारी विलेज
लॉजिक्स ब्लूसम काउंटी सेक्टर-137
पारस टीयरा सेक्टर-137 नोएडा एंड वाजीपुर
एटीएस डॉल्क जेटा-1 ग्रेटर नोएडा
ऐस गोल्फ शीर सोसाइटी सेक्टर-150
सेक्टर 27-28
महक रेजिडेंसी, ग्रेटर नोएडा
जेपी विशटाउन सेक्टर-128,
सेक्टर-44
विलेज-विस्नोई पोस्ट-दुजाना दादरी, सेक्टर-37
विलेज-घोड़ी बछेड़ा, चौड़ा गांव सेक्टर-22
एमआई ओमिक्रॉन-3 ग्रेटर नोएडा
पाम ओलंपिया गौर सिटी-2, सेक्टर 16
ग्रैंड ओमेक्स सेक्टर-93बी, सेक्टर-5
8 जेजे कॉलोनी और डिजाइनर पार्क सेक्टर-62
मेरठ शहर के सात प्रमुख हॉटस्पॉट के साथ मवाना, सरधना, फलावदा, किठौर, सरूरपुर, परीक्षितगढ, ब्लॉक भी शामिल किए गए हैं।
हॉटस्पॉट थानाक्षेत्र
शास्त्री नगर सेक्टर-13 नौचंदी
सराय बहलीम कोतवाली
हुमायूं नगर खरखौदा/लिसाड़ी गेट
हरनाम दास रोड सिविल लाइन
सूर्य नगर सिविल लाइन
मदीना मस्जिद, आजाद नगर कॉलोनी सरधना
ग्राम महलका तहसील मवाना फलावदा
अराफात वाली मस्जिद, मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना
छप्पर वाली मस्जिद, मोहल्ला मुन्नालाल मवाना
एएस. डिग्री कॉलेज मोहल्ला बड़ा महादेव मवाना
कस्बा खिवाई, तहसील सरधना सरूरपुर
बस्ती जिले में तुरकहिया, मिल्लत नगर व गिदही खुर्द हॉटस्पॉट चिन्हित किया गया है।
कस्बा झिंझाना, थाना झिंझाना
नानुपुरी मोहल्ला (तिमरसा) , थाना कोतवाली
ग्राम भैंसानी इस्लामपुर, थाना थानाभवन
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि 100 प्रतिशत लॉकडाउन उन्हीं जगहों पर किया जाएगा जो हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित हुए हैं। बाकी जगहों पर उसी तरह का लॉकडउन रहेगा जैसा पहले से जारी है। किसी भी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
यूपी सरकार ने हॉटस्पॉट वाली जगहों की जानकारी दी। इसके साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जो लोग मास्क नहीं पहनेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यूपी में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों की हॉटस्पॉट वाली जगहों को रात 12 बजे से सील करने का निर्णय लिया है। इन जिलों में उन जगहों पर सख्ती ज्यादा रखी जाएगी जहां पर कोरोना से संक्रमित मरीज मिले हैं। जिलों की इन जगहों को सील करने की रणनीति किस प्रकार होगी इस बात का निर्णय सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह साफ कर दिया है कि उन जगहों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी जहां पर ऐसे मरीज मिले हैं। उन्होंने आगरा का उदाहरण दिया और बताया कि जिन जगहों को पूरी तरह से सील किया गया है वहां ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफे को रोकने में कामयाबी हासिल हुई है।
वाराणसी, लखनऊ, महराजगंज, बस्ती, बुलंदशहर, नोएडा, गाज़ियाबाद, शामली, कानपुर, सीतापुर, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, फ़िरोज़ाबाद और बरेली।
यूपी के ललितपुर के नदीपुरा निवासी दो युवक निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के बाद 8 अप्रैल को अपने घर लौटे। इस बात की जानकारी जब प्रशासन को हुई तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इसके साथ ही दोनों युवकों के सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं अब रिपोर्ट आने का इंतजार है।
ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है। कमला नगर निवासी 76 वर्षीय महिला ने एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। महिला का पोता नीदरलैंड से लौटा था और उसका सैंपल निगेटिव आया था जबकि दादी का सैंपल पॉजिटिव पाया गया था। उनका उपचार पहले निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन कल उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। आज ही आगरा में दो और पॉजिटिव केस मिले हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग आवास से दमकल की 56 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दमकल की गाड़ियां सूबे में सैनिटाइजेशन का काम करेंगी।
आगरा के सैंया निवासी संक्रमित व्यक्ति के बाद अब उनकी 12 वर्षीय बेटी और 32 वर्षीय पत्नी में संक्रमण मिला है। डीएम ने पुष्टि करते हुए कहा यह दोनों 50वें पॉजिटिव केस के संपर्क में आए थे। 50वां पॉजिटिव केस साईं की तकिया स्थित अस्पताल का लैब टेक्नीशियन था। आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। इनमें 38 जमाती हैं।
मंगलवार को 296 सैंपल की जांच की गई। इनमें से मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों आगरा के एसएलएमसी में भर्ती हैं।
उत्तर प्रदेश में तब्लीगी जमात के लोगों के चलते कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस से बुधवार को प्रदेश में 19 नए मरीज मिले। इनमें सर्वाधिक रामपुर में पांच मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 351 हो चुकी है।
बुधवार को मिले अब तक 16 नए केस
रामुपर में पांच, बुलंदशहर में तीन, आगरा-वाराणसी-मेरठ में दो-दो, बागपत में तीन, सहारनपुर में एक और मुजफ्फरनगर में एक संक्रमित मिला है।
यहां देखें कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची-