फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर: सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित छात्र न आएं स्कूल, इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 07 Mar 2020 03:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूलों में छात्रों को एक-दूसरे से हाथ मिलाने और गले लगने से मना कर दिया गया है। छात्रों को अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर नमस्ते करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित छात्रों को स्कूल न आने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यूपी, बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को लिखित में एडवाइजरी जारी कर सावधानियां बरतने के निर्देश जारी किए है।

स्कूलों को छात्रों व स्टाफ के साथ अभिभावकों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर स्कूलों को एडवाइजरी जारी की गई है। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव ही सुरक्षा है। इससे घबराने के बजाय बचाव के लिए सावधानियां बरतनी होंगी। स्कूलों को जागरूक  करने के लिए कुछ कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरा व मास्क को छूने से पहले हाथों को साबुन व स्वच्छ जल से करें साफ

इन बातों का रखें ख्याल
- स्वच्छता का ध्यान दें। थोड़ी-थोड़ी देर पर हाथ साबुन, या हैंडवाश व सेनेटाइजर से कम से कम 30 सेकेंड तक धोने का निर्देश दिया है।
- छात्र छींकते व खांसते समय मुंह पर रूमाल रखें। अस्वस्थता होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- चेहरा व मास्क को छूने से पहले हाथों को साबुन व स्वच्छ जल से साफ करें।
- छात्रों को अधिक संख्या में एक स्थान पर एकत्रित न होने दें।
- सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।
- सार्वजनिक जगहों पर छात्र किसी वस्तु का न छूएं और छूने के बाद तुरंत हाथ धाएं।
- चेहरे पर बार-बार हाथ फेरने से बचें
- छात्रों को सामूहिक पार्टी व भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क लगाकर जाने के लिए निर्देशित करें।
- छात्रों को हाथ पोछने के लिए अलग-अलग तौलिया या रूमाल का प्रयोग करने के लिए निर्देशित करें।
शिक्षा विभाग ने कोरोनोवायरस से बचाव के लिए स्कूलों को परामर्श जारी किया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें