फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus in UP Live: आज 73 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, संक्रमितों की संख्या 253

Sun, 05 Apr 2020 07:38 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 253 पहुंच गई है। इनमें 105 जमाती हैं। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट-
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:31 AM, 05-Apr-2020

संक्रमितों की संख्या 253

तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों के चलते देश के साथ यूपी में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को आगरा के 25, लखनऊ के एक समेत प्रदेश में 73 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 51 तब्लीगी जमात के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 253 पहुंच गई है। इनमें 105 संक्रमित जमाती हैं। 

10:53 PM, 04-Apr-2020

बस्ती में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव

गोरखपुर के बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या मृतक सहित अब सात हो गई है। ओपेक चिकित्सालय कैली से भेजे गए 17 नमूनों में से दो पॉजिटिव पाए गए हैं।  यह दोनों मृतक के परिवार के हैं। इससे पहले हुए जांच में मृतक के परिवार के तीन और एक करीबी दोस्त पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब तक हुए जांच में बस्ती में कोरोना वायरस संक्रमण से कुल सात संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसकी पुष्टि नोडल अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने की है।

10:14 PM, 04-Apr-2020

मेरठ में सात जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव

मेरठ जनपद में पहले महाराष्ट्र से क्राकरी कारोबारी और अब जमातियों ने लोगों की चिताएं बढ़ा दी है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई सैंपल की जांच में मेरठ के सात जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये सभी मवाना के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
07:28 PM, 04-Apr-2020

सीएम योगी ने विधायकों से की अपील

उत्तर प्रदेश के विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 अप्रैल से हम लॉकडाउन को खोलेंगे तो जमावड़ा या भीड़ न होने पाए। इसमें आपका सहयोग चाहिए। 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोला गया और अगर भीड़ हो गई तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके लिए हम व्यवस्था बनाएंगे।

06:18 PM, 04-Apr-2020

औरैया: तब्लीगी जमात के 13 लोगों में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव

औरैया जिले में तब्लीगी जमात में शामिल 13 में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल शामली जिले के 11 जमातियों की रिपोर्ट आ गई है, इनमें चार पॉजिटिव निकले हैं।

विज्ञापन
03:25 PM, 04-Apr-2020

प्रदेश सरकार ने बनाया 'यूपी कोविड-केयर फंड'

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए 'यूपी कोविड-केयर फंड' का निर्माण किया है साथ ही विधायकों व आमजन से योगदान करने की अपील की है। सीएम योगी ने कहा कि हम पीपीई किट्स, एन-95 मास्क और वेंटिलेटर निर्माण की योजना भी बना रहे हैं। 

02:45 PM, 04-Apr-2020

कोरोना से बचाव में जुटे सभी कर्मियों का बीमा कराएगी योगी सरकार

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में जुटे सभी कर्मचारियों का योगी सरकार बीमा कराएगी। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से जंग में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी इस महामारी से बचाव में लगे प्रशासन, पुलिस और सभी फील्ड कर्मचारियों का बीमा कराएगी।

02:19 PM, 04-Apr-2020

आजमगढ़ में राहत, 10 की रिपोर्ट निगेटिव

आजमगढ़ में कोरोना वायरस को लेकर थोड़ी राहत भरी खबर है। जिला अस्पताल से जांच के लिए वाराणसी भेजे गए 22 सैंपल में से 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 12 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

01:07 PM, 04-Apr-2020

उज्ज्वला लाभार्थियों को 10 अप्रैल से नि:शुल्क गैस सिलिंडर

अलीगढ़ जिला प्रशासन उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 10 अप्रैल से नि:शुल्क गैस सिलिंडर देने जा रहा है। वर्तमान में जनपद में उज्जवला योजना के 2,33,586 लाभार्थी हैं।  इन सभी की सूची तैयार कर उन्हें जानकारी दी जा रही है कि वह संबंधित गैस एजेंसी से 10 अप्रैल से गैस लेना शुरू कर दें। एक माह के लिए यह सुविधा नि:शुल्क होगी।

12:07 PM, 04-Apr-2020

महाराजगंज में छह जमाती संक्रमित

दिल्ली के तब्लीगी जमात से महाराजगंज लौटे 21 जमातियों में से छह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महाराजगंज जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने बताया कि 21 में से 17 जमातियों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से छह संक्रमित हैं।

11:25 AM, 04-Apr-2020

मेरठ के पहले संक्रमित की हालत बिगड़ी

मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती जिले के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरीज की हालत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टरों की टीम को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। मरीज बुलंदशहर के खुर्जा का रहने वाला है और 19 मार्च को महाराष्ट्र के अमरावती से लौटकर शास्त्रीनगर स्थित अपने ससुराल आया था।

11:09 AM, 04-Apr-2020

मिर्जापुर में दो नए मामले

मिर्जापुर जिले में दो जमातियों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और ज्यादा सतर्क हो गए हैं। मिर्जापुर में इससे पहले तक कोई मरीज नहीं था।

11:04 AM, 04-Apr-2020

योगी सरकार देगी 66 करोड़ खादी के मास्क, धोकर फिर पहने जा सकेंगे 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खादी से बने तीन परतों वाले 66 करोड़ विशेष मास्क के निर्माण के आदेश जारी किए हैं। यह मास्क धोने और बार-बार प्रयोग करने योग्य होंगे। गरीबों को यह मास्क नि:शुल्क दिए जाएंगे और अन्य लोगों के लिए यह उचित मूल्यों में उपलब्ध होंगे।

10:31 AM, 04-Apr-2020

मुख्यमंत्री योगी ने की उच्च स्तरीय बैठक

कोरोना महामारी के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करने और प्रदेश के वर्तमान हालातों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की।

10:24 AM, 04-Apr-2020

कोरोना हेलमेट पहन कर लोगों को कर रहे जागरूक

मुरादाबाद निवासी विशेष पाल ने कोरोना वायरस की थीम के हेलमेट तैयार किए हैं, जिन्हें पहन कर वो लॉकडाउन के बीच सड़क पर दिखने वाले लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विशेष कहते हैं कि मैं लोगों से सभी की सुरक्षा के लिए घरों में रहने की अपील करता हूं।
 

09:42 AM, 04-Apr-2020

आगरा में 25 नए मामले

आगरा जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि आगरा में 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या 45 पहुंच चुकी है। एक साथ 25 मरीजों की खबर ने हड़कंप मचा दिया है।

09:38 AM, 04-Apr-2020

Corona Virus in UP Live: आज 73 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, संक्रमितों की संख्या 253

हाथरस: चार जमातियों में कोरोना की पुष्टि
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र से पिछले दिनों पकड़े गए जमातियों में से चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों संक्रमितों को मुरसान के सरकारी चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं जिला प्रशासन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री समेत तमाम जानकारियां जुटाने में लग गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें