फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण की शुरुआत कल से, पीएम के संबोधन के बाद शुरू होगा टीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्री

Fri, 15 Jan 2021 02:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंसस में बोलते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण शनिवार सुबह 9:00 बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 317 सत्र साइटें बनाई गई है। एक साइट पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। प्रदेश भर में कुल 31700 लोगों को टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


स्वास्थ मंत्री ने बताया कि को-विन पोर्टल पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी अपडेट कर दी गई है। कर्मचारियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना मिलना शुरू हो गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। शनिवार को टीकाकरण के दिन कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी। दोनों डोज लगने के 14 दिन बाद शरीर में कोरोनावायरस के प्रति प्रतिरक्षण पैदा होगा। उन्होंने बताया कि एक केंद्र पर पांच सदस्यों की टीम टीकाकरण में लगेगी।
 
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने बताया कि सभी जिलों में वेबकास्टिंग से पीएम के संबोधन का प्रसारण होगा। कुल 1055500 कोविशील्ड और 20000 कोवेक्सीन की आती है। पहले चरण में 900000 हेल्थ वर्कर का टीकाकरण होना है। दूसरे चरण में 1800000 फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी लोग टीकाकरण जरूर कराएं। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति की बातों पर ध्यान ना दें।
विज्ञापन


देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने इस वैक्सीन को पूरे शोध के बाद टीकाकरण के लिए तैयार किया है। किसी भी तरह से पहले टीका लगने की संभावना नहीं है। सभी को पूर्व घोषित कार्यक्रम की तरह ही टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को पूर्व में कोविड-19 हो चुका है। उन्हें भी टीकाकरण कराना होगा। जिन लोगों में टीकाकरण को लेकर संशय है उनकी भ्रांति दूर की जाएगी। जो लोग टीका नहीं लगाना चाहते हैं उनके लिए अभी किसी तरह के दिशानिर्देश जारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें