फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना टीकाकरण: सिद्धार्थनगर में 396 लोगों को ही लग सका टीका, इस वजह से छूटे 4 लोग

Sat, 16 Jan 2021 07:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

यूपी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीका करण की शुरूआत हुई। वहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पहले दिन कानपुर देहात की पुखरायां सीएचसी में पहला टीका सफाई कर्मी कुलदीप को माला पहनाकर लगाया गया। राजधानी लखनऊ में 10:48 पर पहला टीका डॉ. मनोज शुक्ला को लगा। पढ़ें- यूपी में वैक्सीनेशन से जुड़ा पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
आगरा में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:38 PM, 16-Jan-2021

झांसी में 372 और ललितपुर में 245 को लगा मंगल टीका 

झांसी और ललितपुर में कोरोना वैक्सीन का मंगल टीका लगवाने को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। झांसी में 372 और ललितपुर में 245 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। दोनों जिलों में नौ केंद्रों पर 900 लाभार्थी टीकाकरण के लिए पंजीकृत थे। हल्के चक्कर आने पर एक लाभार्थी को एडवर्स इफेक्ट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) वार्ड में भर्ती करना पड़ा। कुछ देर बाद सामान्य होने पर उसे जाने दिया गया।

06:25 PM, 16-Jan-2021

संतकबीरनगर में पहले दिन कुल 198 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

संतकबीरनगर में पहले दिन कुल 198 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल में 11.15 बजे तक टीकाकरण के लिए कोई लाभार्थी नहीं पहुंचे थे तो दूसरी सूची में शामिल डॉ. कुमार सिद्धार्थ को टीका लगाकर अभियान का शुभारंभ हुआ। 

06:23 PM, 16-Jan-2021

स्वास्थ्य कर्मियों के बाद राजस्व कर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिस विभाग के अफसरों को लगेगा टीका

गोरखपुर में स्वास्थ्य कर्मियों के बाद कोरोना के खिलाफ जंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजस्व कर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिस विभाग के अफसरों, कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू होगा। राजस्व विभाग में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
05:14 PM, 16-Jan-2021

गोरखपुर में 5 बजे तक 400 मे से 396 लोगो का हुआ टीकाकरण

यूपी के सिद्धार्थनगर में शाम 5 बजे तक 400 मे से 396 लोगो का टीकाकरण हुआ। शेष 4 लोगों को अस्वस्थ होने के कारण टीकाकरण नहीं हुआ। इनमें 110 महिलाएं और 286 पुरुष शामिल रहे। 

04:29 PM, 16-Jan-2021

बीएचयू में टीकाकरण अभियान शुरू

बीएचयू में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पहला टीका सुबह 11.20 बजे बीएचयू के सफाईकर्मी रशीद को लगाया गया है। इसके बाद स्टाफ नर्स रेखा शुक्ला, एएमओ डॉ सत्यप्रकाश को टीका लगा। नोडल अफसर डॉ संतोष सिंह के अनुसार सीएमओ ऑफिस से पोर्टल पर दर्ज नाम आने के बाद ही टीकाकरण हो रहा है।

विज्ञापन
04:09 PM, 16-Jan-2021

देवरिया में चार केंद्रों पर शुरू हुआ टीकाकरण

डीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन की शुरूआत हो गई है। प्रथम चरण में शनिवार को चार केंद्रों पर चार सौ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए चार के अलावा वैक्सीन की 40 डोज रिजर्व में रखी गई है। केंद्र पर कर्मचारी सतर्क रहे वहीं सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे।

04:02 PM, 16-Jan-2021

देवरिया में इन्हें लगी वैक्सीन की पहली डोज

देवरिया जनपद में चार केंद्रों पर शनिवार को कोविड-वैक्सीनेशन का शुभारंभ हुआ। जिला चिकित्सालय में बने केंद्र पर डीएम अमित किशोर, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी में वैक्सीन का पहला डोज ब्लड बैंक में तैनात वार्ड ब्वाय श्यामानंद तिवारी को दिया गया।

03:57 PM, 16-Jan-2021

वाराणसी में फ्रंट लाइन वर्करों को दिया जा रहा कोरोना का टीका

वाराणसी समेत पूर्वांचल के गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, भदोही, बलिया, मिर्जापुर, चंदौली और जौनपुर में कोरोना टीका लगाया जा रहा है। सबसे पहले कोरोना का टीका फ्रंट लाइन वर्कर को दिया जा रहा है। जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हैं। वाराणसी में छह केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। बीएचयू आईएमएस के डायरेक्टर भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गए हैं। वहीं, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा भी तैयारियां का जायजा ले रहे हैं। महिला अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू समेत छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां 600 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

03:23 PM, 16-Jan-2021

मेडिकल कॉलेज में 50 से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

कोरोना से बचाव के लिए मेरठ शहर में टीकाकरण का आगाज हो गया है। वहीं लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। मेडिकल कॉलेज में अब तक 50 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
 

03:08 PM, 16-Jan-2021

पीलीभीत में टीकाकरण के बाद डॉक्टर सविता ने साझा किया अनुभव

पीलीभीत में टीकाकरण के बाद डॉक्टर सविता ने अनुभव साझा किया। डॉ. शाहीन ने बताया कि टीका लगने से पहले थोड़ी घबराहट हो रही थी, लेकिन जब टीका लगा तो कुछ भी महसूस नहीं हुआ और टीका लगने के बाद अच्छा महसूस कर रही हैं।
 

03:04 PM, 16-Jan-2021

लखीमपुर खीरी में सीएमओ ने लगवाया टीका

लखीमपुरखीरी में डीएम और एसपी की मौजूदगी में सीएमओ डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने टीका लगवाया 

02:59 PM, 16-Jan-2021

टीका लगवाने के बाद स्टाफ नर्स को हुई घबराहट

उत्साह भरे माहौल में शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना से बचाव की वैक्सीन का शुभारंभ किए जाने के साथ ही संभल जिले के बहजोई, असमोली और संभल स्थित सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण शुरू हुआ। संभल और बहजोई में दोपहर 12.15 बजे तक 23-23 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लग गए। असमोली में 20 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। टीकाकरण के 15 मिनट बाद जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स नीलम को घबराहट हुई तो उन्हें आब्जर्वेशन कक्ष से सीधे चिकित्सा कक्ष में ले जाया गया जहां डा. आरएस गंगवार और डा. अनिल बघेल ने उपचार किया। 

02:53 PM, 16-Jan-2021

स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा 

गाजियाबाद के डासना स्थित सामुदायिक केंद्र में 24 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया है। 13 पुरुष, 11 महिला स्वास्थ्यकर्मी इसमें शामिल हैं। 
 

02:46 PM, 16-Jan-2021

बुलंदशहर में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी

बुलंदशहर जनपद में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया जिला अस्पताल, वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेदिक चिकित्सालय ख़ुर्जा और डिबाई व बीबीनगर के सरकारी अस्पताल में चल रही है। 

02:41 PM, 16-Jan-2021

40 स्वाथ्य्य कर्मियों को टीका लगा

मुरादाबाद में 12 बजे तक 40 स्वाथ्य्य कर्मियों को टीका लग चुका है। किसी को कोई समस्या सामने नहीं आई। 
 

02:34 PM, 16-Jan-2021

बदायूं में कोविड-19 की वैक्सीन लगना शुरू 

बदायूं में राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की वैक्सीन लगना शुरू हो गई। मेडिकल कॉलेज में 100 लोगों के वैक्सीन लगाई जाएगी। यहां सबसे पहले डॉ किरण रायजादा ने कोविड-19 की डोज लगवाई।
 

02:29 PM, 16-Jan-2021

पीलीभीत में टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य कर्मी उत्साहित

पीलीभीत में टीकाकरण के बाद शारदा अस्पताल के डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने टीका लगवाया। पीलीभीत में पहला टीका लगवाने के बाद सीएचसी बरखेड़ा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके सिंह ने खुशी जाहिर की। 
 

02:22 PM, 16-Jan-2021

टीका लगवाने के बाद ब्लाक मैनेजर की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कोरोना का टीका लगवाने के बाद ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर की तबीयत बिगड़ गई। टीका लगवाने के बाद अचानक उन्हें चक्कर आने लगे। इसके बाद उन्हें तुरंत भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय राणा का कहना है कि मुबस्सिर ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। उन्होंने सुबह ब्लड प्रेशर की दवा ली थी। उनका ब्लड प्रेशर कभी कम हो रहा है तो कभी बढ़ रहा है।

02:17 PM, 16-Jan-2021

पुलिस, प्रशासन की निगरानी में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू

बरेली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को आठ निजी और सरकारी अस्पताल में वैक्सीनेशन शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार ने उद्घाटन किया। जिला महिला अस्पताल में कमिश्नर व अन्य अफसरों ने निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। फार्मासिस्ट अजय कनौजिया को पहली वैक्सीन लगाई गई। क्रमवार शुरू हुई प्रक्रिया में शाम 5 बजे तक 800 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाना प्रस्तावित है। 

02:13 PM, 16-Jan-2021

पीएम के संबबोधन के बाद शुरू हुआ टीकाकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद कुशीनगर में टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो गया है। जिला अस्पताल परिसर में डीएम, सीएमओ समेत लाभार्थियों ने भी प्रधानमंत्री का भाषण सुना। इसके बाद टीकाकरण की शुरूआत की गई। जिला अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन सुभष सिंह को पहला टीका लगा। डीएम ने बताया कि कुल 300 लोगों को आज टीका लगाया जाना है। हाटा सीएचसी में रीना को पहला टीका लगाया गया। फाजिलनगर सीएचसी में भी टीकाकरण शुरू हो गया है।
 

02:09 PM, 16-Jan-2021

डोज लगवाने के बाद बोले स्वास्थ्य कर्मी-वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित

कोरोना महामारी की जंग में फिरोजाबाद के टूंडला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहला टीका सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट को लगाया गया। जिसके बाद वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरु की गई। वैक्सीन लगने के बाद हर एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा। पहले तीन स्वास्थ्यकर्मियों ने अमर उजाला के साथ अपना अनुभव भी साझा किया। फार्मासिस्ट शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है। किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है।
 

02:04 PM, 16-Jan-2021

बुलंदशहर में टीकाकरण शुरू

बुलंदशहर के बीबीनगर में पहला टीका स्वास्थ्य कर्मी महेश कुमार को लगा। वहीं, बुलंदशहर ज़िला अस्पताल में चिकित्साकर्मी को पहला टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में डीएम रविन्द्र कुमार और सीएमओ डॉ भवतोष शंखधर ने पहले स्वास्थ्य कर्मी को अपनी मौजूदगी में टीका लगवाया। जिला अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर डॉ अनुराग शर्मा को कोरोना से बचाव को पहली डोज लगाई गई। 

01:55 PM, 16-Jan-2021

टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों उत्साह

आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल (महिला जिला अस्पताल) में फार्मासिस्ट वीरेंद्र को पहला टीका लगाया गया। खंदौली स्वास्थ्य केंद्र पर पहला टीका 10.40 बजे लगाया गया। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों उत्साह है। उन्होंने इसे कोरोना पर जीत का पहला कदम बताया।

01:51 PM, 16-Jan-2021

पीलीभीत में तीन सेंटरों पर टीकाकरण

पीलीभीत जिले में तीन सेंटरों पर टीकाकरण शुरू हुआ। शहर में सीएमओ, कोविड नोडल समेत पांच लोगों को सबसे पहले टीका लगा। वहीं, सीएचसी पर पहला टीका एमओआईसी को लगाया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण पर रहे।
 

01:43 PM, 16-Jan-2021

टीका लगवाने के बाद वह अच्छा महसूस कर रहा हूं: लिबास राम

गाजिबाद के डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहला टीका लगवाने के बाद लैब टेक्नीशियन लिबास राम ने अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के बाद वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। अपनी जॉब के दौरान वह दो महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 

01:36 PM, 16-Jan-2021

एएनएम मीना अवस्थी को लगा टीका

कानपुर देहात के झींझक सीएचसी में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका 11 बजकर 3 मिनट पर एएनएम मीना अवस्थी व दूसरा टीका अधीक्षक राजेश कुमार को 11 बजकर 6 मिनट पर लगा। 
 

01:28 PM, 16-Jan-2021

डा. अनुराग पुरवार को लगी पहली डोज

महोबा में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज जिला अस्पताल में डा. अनुराग पुरवार को लगी। 30 मिनट तक उन्हें निगरानी में रखा गया।

01:22 PM, 16-Jan-2021

एएनएम सरोज सिंह को लगा टीका

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पहला टीका छानी सीएचसी की एएनएम सरोज सिंह को लगा।
 

01:18 PM, 16-Jan-2021

बांदा में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज डॉ. शिवकुमार मौर्या को लगी

बांदा जिले में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज डॉ. शिवकुमार मौर्या को लगी। 30 मिनट निगरानी में रखे गए। इनके बाद सीएमएस डॉ. यूबी सिंह और डॉ. एसडी त्रिपाठी को टीका लगा।

01:08 PM, 16-Jan-2021

कानपुर में टीकाकरण

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बिधनू सीएचसी में पहला टीका चिकित्सा अधीक्षक डा. एसपी यादव ने लगवाया। 
 

01:01 PM, 16-Jan-2021

डॉ. अर्जुन सिंह को लगाया गया टीका

मैनपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर पहला टीका डॉ. अर्जुन सिंह को लगाया गया। दूसरा टीका आशा कमला देवी को लगाकर टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। वहीं फ़िरोज़ाबाद में मेडिकल कॉलेज में पहला टीका 11.15 पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नवीन जैन को लगा। 

12:54 PM, 16-Jan-2021

टीका लगवाने के बाद बोले सीएमओ-मैं पूरी तरह से सामान्य हूं

मैनपुरी में पहला टीका कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ आर के सिंह को लगा है। इसके बाद सीएमओ डॉ एके पांडेय को टीका लगाया गया। आधा घंटे बाद उन्होंने मीडिया से की बातचीत। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। अन्य वैक्सीन की तरह ही है। मैं पूरी तरह से सामान्य हूं।

12:51 PM, 16-Jan-2021

पहला टीका सफाई कर्मी को लगा

वाराणसी स्थित बीएचयू में पहला टीका सफाई कर्मी रशीद को लगा है।
 

12:45 PM, 16-Jan-2021

आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर ने साझा किए अनुभव

आगरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद पुष्पांजलि हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।

12:36 PM, 16-Jan-2021

कांशीराम हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू

कानपुर के कांशीराम हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्र ने लगवाया। वहीं बिधनू सीएचसी में पहला टीका चिकित्साधीक्षक डा. एसपी यादव ने लगवाया।
 

12:34 PM, 16-Jan-2021

अलीगढ़ के महिला अस्पताल में सफाई कर्मी आनंद को पहला टीका लगा

अलीगढ़ के महिला अस्पताल में सफाई कर्मी आनंद को पहला टीका लगा। आनंद 34 साल के हैं। टीके में पांच मिनट लगे। इसके बाद 30 मिनट की निगरानी में रखा गया। 

12:31 PM, 16-Jan-2021

कमल किशोर को पहला टीका लगा

मुरादाबाद के एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल में कमल किशोर को पहला टीका लगाया गया। अमरोहा जिला अस्पताल में पहला टीका लगवाने वाले विशेष कुमार आयुष्मान भारत कर्मी हैं। 

12:27 PM, 16-Jan-2021

सीएमओ डॉ एमसी गर्ग ने पहला टीका लगा

मुरादाबाद के जिला महिला अस्पताल में सीएमओ डॉ एमसी गर्ग ने पहला टीका लगवाया। मुरादाबाद में 6 केंद्रों पर 36 कर्मचारियों के जरिये टीकाकरण किया जाना है। प्रत्येक केंद्र पर 100 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगना है। आज कुल 600 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। 

12:22 PM, 16-Jan-2021

रामपुर में भी कोरोना का टीकाकरण शुरू 

उत्तर प्रदेश के रामपुर में भी कोरोना का टीकाकरण शुरू हो गया है। जिला अस्पताल के ऑर्थो सर्जन डॉक्टर एच के मित्रा को पहला टीका लगाया गया। 

12:13 PM, 16-Jan-2021

अलीगढ़ में कोरोना टीकाकरण शुरू

अलीगढ़ में कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय सहित  जनपद के चार केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। 

12:10 PM, 16-Jan-2021

डॉ. मोहम्मद असलम को लगा कोरोना का टीका

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित सीएससी में प्रभारी डॉ. मोहम्मद असलम को कोरोना का टीका लगाया गया। 
 

12:10 PM, 16-Jan-2021

टीका लगने के बाद मिल रहा कार्ड

रायबरेली में टीका लगने के बाद इस तरह का कार्ड दिया जा रहा है।
 

12:07 PM, 16-Jan-2021

प्रयोगशाला सहायक को लगा पहला टीका

गाजियाबाद जिले के डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रयोगशाला सहायक 32 वर्षीय लविश राम को पहला टीका लगा। एएनएम अंजलि ने इंजेक्शन लगाया। इस दौरान एसडीएम सदर डीपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. भारत भूषण रहे। 

12:02 PM, 16-Jan-2021

संतोष मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर तृप्ता भगत को लगा

गाजियाबाद के विजय नगर स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज में कालेज के वाइस चांसलर डॉ तृप्ता भगत 65 वर्ष को पहला टीका लगा। टीका लगने के बाद उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यह लगवाना चाहिए तभी कोरोना से लड़ सकते हैं। इससे पहले पोलियो अन्य बीमारियों की वैक्सीन लगी है तभी उन बीमारियों से हमारा देश और हम लड़ पाए हैं। इस वैक्सीन के लगने के बाद किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

11:56 AM, 16-Jan-2021

यशोदा अस्पताल में डॉक्टर आरके मनी को लगा टीका

गाजियाबाद स्थित कौशांबी के यशोदा अस्पताल में डॉक्टर आरके मनी को पहली कोविड-19 वैक्सीनेशन लगाई गई। वहीं महिला अस्पताल में पहला इंजेक्शन सीएमएस संगीता गोयल ने लगवाया है। 
 

11:53 AM, 16-Jan-2021

चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप गुप्ता को लगा पहला टीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद मुरादाबाद और अमरोहा में टीकाकरण का शुभारंभ हो गया है। मुरादाबाद के बिलारी सीएचसी में सुबह 11:15 बजे पहला टीका चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप गुप्ता को लगा। 
 

11:51 AM, 16-Jan-2021

बीआरडी मेडिकल कॉलेज टीकाकरण बूथ 

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग वार्ड नंबर एक में कोविड टीकाकरण बूथ बनाया गया है। वैक्सीन सुरक्षित रखा गया है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

11:46 AM, 16-Jan-2021

बस्ती में डीएम समेत अन्य ने सुना पीएम का भाषण

बस्ती में कोरोना टीकाकरण केंद्र पर पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण डीएम आशुतोष निरंजन व अन्य सुना। इसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ। 
 

11:46 AM, 16-Jan-2021

स्वास्थ्य कर्मियों ने सुना पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण 

गोरखपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना। इसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ। 
 

11:45 AM, 16-Jan-2021

रायबरेली में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना 

रायबरेली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वाथ्यकर्मियों ने लाइव प्रसारण सुना 
 

11:41 AM, 16-Jan-2021

कानपुर में टीकाकरण शुरू

कानपुर में कोविड -19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। मुख्य  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर व अन्य के वैक्सीन लगाई जाएगी। 

11:34 AM, 16-Jan-2021

आगरा में सचिन गुप्ता को पहला टीका लगा

आगरा जिले के एत्मादपुर सीएचसी पर 10 बजकर 34 मिनट पर सचिन  गुप्ता को पहला टीका लगाया गया। वहीं, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सबसे पहले डॉ. अनुपम शर्मा को वैक्सीन लगाई गई।
 

11:31 AM, 16-Jan-2021

प्रयागराज में टीकाकरण शुरू

प्रयागराज में कोविड-19 का टीकाकरण शुरू हो गया है। प्रयागराज में छह केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्रों पर सौ-सौ लोगों को टीका लगाने की तैयारी की गई है।

11:28 AM, 16-Jan-2021

डॉ. मनोज शुक्ला को लगा पहला टीका  

उत्तर प्रदेश में टीकाकरण शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ में सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर पहला टीका अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला को लगा। 

11:24 AM, 16-Jan-2021

कानपुर में 10:25 पर सफाई कर्मी कुलदीप को लगा पहला टीका

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पहले दिन कानपुर देहात की पुखरायां सीएचसी में पहला टीका सफाई कर्मी कुलदीप को माला पहनाकर लगाया गया। डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि कुलदीप को एक हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

11:17 AM, 16-Jan-2021

कोरोना टीका करण के लिए लगाई गई फोर्स

बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर के निकट इशावस्यम इंटर कॉलेज में कोरोना टीका करण के लिए फोर्स लगाई गई। 
 

11:11 AM, 16-Jan-2021

एमडीटीबी अस्पताल में कोविड 19 का टीकाकरण शुरू

हाथरस के एमडीटीबी अस्पताल में कोविड 19 का टीकाकरण शुरू हो गया है। टीकाकरण को लेकर डीएम रमेश रंजन व एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंच गए हैं। अस्पताल परिसर में पुलिस फोर्स तैनात है। पहले से निर्धारित लोगों का आईडी कार्ड आदि दस्तावेज चेक कर टीकाकरण के लिए अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं टीकाकरण से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया गया है। अब तक तीन स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग चुका है, जिन्हें निरीक्षण कक्ष में आधा घंटे रोका जा रहा है।

11:10 AM, 16-Jan-2021

गोरखपुर के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल पहुंचे टीकाकरण केंद्र

गोरखपुर के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण की जानकारी ली।
 

11:08 AM, 16-Jan-2021

बाराबंकी अस्पताल में प्रधानमंत्री का संबोधन डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने सुना

बाराबंकी अस्पताल में प्रधानमंत्री का संबोधन डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने सुना। इसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ।

11:03 AM, 16-Jan-2021

प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान प्रोजेक्टर बंद हुआ

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान प्रोजेक्टर बंद हो गया। 


 

11:01 AM, 16-Jan-2021

जिसे सबसे ज्यादा जरूरी है, उसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगेगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का टीकाकरण अभियान बहुत ही मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है। जिसे सबसे ज्यादा जरूरी है, उसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगेगा। 

10:58 AM, 16-Jan-2021

कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी: मोदी

पीएम ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है। पहली और दूसरी डोज के बीच लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा। दूसरी डोज़ लगने के 2 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध ज़रूरी शक्ति विकसित हो पाएगी। भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है। 
 

10:56 AM, 16-Jan-2021

इतने कम समय में एक नहीं दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं लेकिन इतने कम समय में एक नहीं दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं। कई और वैक्सीन पर भी तेज़ गति से काम चल रहा है, ये भारत के सामर्थ्य, वैज्ञानिक दक्षता और टैलेंट का जीता-जागता सबूत है। 

10:56 AM, 16-Jan-2021

कुछ ही मिनट बाद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब से कुछ ही मिनट बाद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई देता हूं।  

10:56 AM, 16-Jan-2021

आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार: मोदी

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है, कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सबकी जुबान पर ये ही सवाल था कि कोरोना की वैक्सीन कब आएगी। 

10:56 AM, 16-Jan-2021

केजीएमयू के कोविड टीकाकरण केंद्र पर तैयारियां

आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू के कोविड टीकाकरण केंद्र में तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
 

10:51 AM, 16-Jan-2021

यूपी में कोरोना टीकाकरण: सिद्धार्थनगर में 396 लोगों को ही लग सका टीका, इस वजह से छूटे 4 लोग

यूपी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कुछ देर में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 317 सत्र केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। प्रदेश भर में कुल 31700 लोगों को टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें