फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Corona Update : प्रदेश में कोविड के 74 नए मरीज मिले, लखनऊ में सक्रिय केसों की संख्या 27 पहुंची

Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीएमओ ने बताया कि सरोजनीनगर व इंदिरानगर में दो-दो नए केस मिले। अलीगंज, चिनहट, मलिहाबाद व गोमतीनगर में एक-एक मरीज मिला। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में 74 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 304 हो गई है। इसमें 10 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है। प्रदेश में 24 घंटे में 28,576 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 74 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गाजियाबाद में 20, गौतमबुद्ध नगर में 19, लखीमपुर में चार और लखनऊ में आठ मरीज मिले हैं। बाकी जिलों में चार से कम रोगी मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या देखें तो गौतमबुद्ध नगर में सर्वाधिक 57 मरीज हैं। इसी तरह गाजियाबाद में 55, लखीमपुर में 44, लखनऊ में 27 और बिजनौर में 12 मरीज हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को आठ नए केस मिले, जो मार्च में एक दिन में सबसे अधिक रहे। सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं। वहीं, पांच लोगों ने संक्रमण को मात दी। इससे जिले में सक्रिय केसों की बढ़कर 27 पहुंच गई है। सीएमओ ने बताया कि सरोजनीनगर व इंदिरानगर में दो-दो नए केस मिले। अलीगंज, चिनहट, मलिहाबाद व गोमतीनगर में एक-एक मरीज मिला। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर ही घर से निकलें। साथ ही सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश पर डॉक्टर की सलाह से जांच जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें