उत्तर प्रदेश में रविवार को 226 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 600229 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से 586116 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 5525 पॉजिटिव मरीज हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को 369 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक 8658 मरीज कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार के 119374 को मिलाकर अब तक 27888620 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
वर्तमान में लखनऊ में 29, बरेली में 18, कानपुर नगर 16, वाराणसी 12, सहारनपुर 11, अलीगढ़, गाजियाबाद व शामली में 10-10 मरीज मिले हैं। वहीं 29 जिलों में एक भी केस सामने नहीं आया है।