फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी अस्पतालों में नहीं भर्ती हो सकेंगे कोरोना के मरीज, केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान का ही मिलेगा विकल्प

विज्ञापन
corona patients can't be admitted in private hospital
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में कोरोना पॉजिटिव निकलने वाले मरीजों को अब निजी अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जाएगा। उन्हें केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया संस्थान का ही विकल्प मिलेगा। वहीं, सैनिक पृष्टभूमि वालों को बेस हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

राजधानी में अभी तक कोरोना मरीजों के लिए 31 अस्पताल पंजीकृत किए गए थे। इनमें 18 प्राइवेट थे। कुल आइसोलेशन के 2645, एचडीयू के 763 और आईसीयू के 516 बेड थे। अब शासन की ओर से राजधानी में सिर्फ चार अस्पतालों को कोविड के लिए चुना गया है। इनमें केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान और बेस हॉस्पिटल शामिल है। इन दिनों अस्पतालों में 183 मरीज भर्ती हैं। सूची से बाहर होने वाले अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज तो चलेगा, लेकिन वहां अब नए मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे। वहीं, पहले से भर्ती होने वाले मरीजों के डिस्चार्ज होते ही संबंधित अस्पताल नॉन कोविड घोषित हो जाएगा। फिलहाल बुधवार से चयनित चार अस्पतालों के अलावा अन्य में कोरोना मरीजों को नहीं भेजा जा रहा है।
निजी अस्पताल में भर्ती होने वालों को मलाल
कोरोना की चपेट में आने वाले तमाम लोग निजी अस्पताल में ही भर्ती होना चाहते हैं। इनका कहना है कि सूची में कुछ निजी अस्पताल भी होने चाहिए। जो लोग सरकारी अस्पताल नहीं जाना चाहते, उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल का विकल्प मिलना चाहिए।
विज्ञापन

जरूरत होगी तो बढ़ा लिए जाएंगे अस्पताल
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि शासन की ओर से मिले निर्देश के तहत अस्पतालों को नॉन कोविड बना दिया गया है। हालांकि, मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में कुछ अस्पतालों को फिर से कोविड घोषित किया जा सकता है। अभी सिर्फ चार अस्पतालों में कोविड मरीज भेजने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन

कहां, कितने मरीज हैं भर्ती
एसजीपीजीआई 45
केजीएमयू 95
लोहिया संस्थान 09
इरा मेडिकल कॉलेज 02
इंटीग्रल कॉलेज 04
रेलवे हॉस्पिटल 08
अल्टीस हॉस्पिटल 04
मेदांता हॉस्पिटल 04
सहारा हॉस्पिटल 05
अपोलो हॉस्पिटल 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें