सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा बीबीएयू का अमेठी परिसर
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) अपने अमेठी स्थित सैटेलाइट परिसर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन कम्यूनिटी इंगेजमेंट एंड स्किल इंपावरमेंट के रूप में विकसित करेगा। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अमेठी सैटेलाइट केंद्र के स्नातक पाठ्यक्रमों जैसे बीए अंग्रेजी, बीसीए आनर्स, बीए समाजशास्त्र आदि पाठ्यक्रमों में पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ती आवेदनों की संख्या इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं और लोकप्रियता को प्रमाणित करती हैं। इनमें से कई पाठ्यक्रमों में राज्य के बाहर से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किया जाएगा।