यूपी में बुधवार को 5234 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं 6506 लोगों को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह अब तक प्रदेश में 3,02,689 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस समय प्रदेश में 61,698 एक्टिव मरीज हैं। अब तक कुल 5299 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। प्रदेश में मरीजों का रिकवरी रेट इस समय 81.88 प्रतिशत है। प्रदेश की कुल जनसंख्या का मात्र 0.2 प्रतिशत ही संक्रमित हुआ है।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी ने मंगलवार को 1,65,565 नमूनों की जांच करके एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक प्रदेश में 89,92,424 नमूनों की जांच हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को लखनऊ में 825, कानपुर में 274, प्रयागराज 292, गोरखपुर 179, गाजियाबाद 205, वाराणसी 266, नोएडा 152, बरेली 131, मेरठ 175, मुरादाबाद 137, अलीगढ़ 135, झांसी 94, सहारनपुर 66, बाराबंकी 71, बलिया 33, अयोध्या 74, देवरिया 28, शाहजहांपुर 78, आगरा 104, जौनपुर 43, रामपुर 17, कुशीनगर 37, महराजगंज 28, लखीमपुर खीरी 152, आजमगढ़ 36, मुजफ्फरनगर 65, हरदोई 61, मथुरा 27, इटावा 56, गाजीपुर 48, गोंडा 73, बुलंदशहर 38, प्रतापगढ़ 74, सीतापुर 53, पीलीभीत 21, बस्ती 33, उन्नाव 35, सुल्तानपुर 25, सिद्धार्थनगर 19, चंदौली 75, बहराइच 16, बिजनौर 16, मैनपुरी 41, बदायूं 28, सोनभद्र 34, रायबरेली 45, फिरोजाबाद 39, हापुड़ 43, संत कबीरनगर 23, अमरोहा 21, कन्नौज 16, ललितपुर 38, मिर्जापुर 47, अमेठी 20, मऊ 23, शामली 29, फर्रुखाबाद 34, संभल 14, फतेहपुर 20, औरैया 25, जालौन 51, बांदा 36, एटा 32, कानपुर देहात 05, भदोही 27, बलरामपुर 08, कौशांबी 19, अंबेडकरनगर 22, कासगंज 6, बागपत 6, चित्रकूट 17, हमीरपुर 10, हाथरस 14, श्रावस्ती 15 और महोबा में 8 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 87 मरीजों की मौत हुई है।