बसपा सुप्रीमो मायावती ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर काम की जरूरत बताई है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद छोटे कस्बों व देहात में बहुत तेजी से कोरोना महामारी फैल रही है, जिससे दिल दहलाने वाली खबरें मिल रही हैं। लोग काफी दहशत में हैं।
उन्होंने कहा कि यह स्थिति देश के उन सभी राज्यों में भी हैं जहां विधानसभा आमचुनाव खत्म हुए हैं। हाल ये हैं कि शहरों के साथ-साथ देहात में भी महामारी तेजी से फैल रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्य सरकारों को भी इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।