जम्मू-कश्मीर : तब्लीगी जमात के और पांच कोरोना पॉजिटिव
जम्मू/श्रीनगर। तब्लीगी जमात से जुड़े व उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने का काम जारी है। कुपवाड़ा में चिह्नित 14 जमात के लोगों में पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। उधमपुर में 40, कठुआ में 18 लोगों का पता चला है। राजोरी में अब तक 32 चिह्नित हुए हैं। जम्मू कश्मीर में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 106 पर पहुंच गया है।
हिमाचल : 64 जमातियों में 52 खुद आए सामने, अब तक 97 पर एफआईआर
हिमाचल में सोमवार को 64 और जमाती सामने आए हैं। डीजीपी की सख्त कार्रवाई के अल्टीमेटम के बाद 52 ने खुद जानकारी दी जबकि 12 लोगों के खिलाफ सूचना छिपाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। अभी तक 97 जमातियों के खिलाफ 19 मामले दर्ज हो चुके हैं।
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में कई मुस्लिम इलाके सील
अल्मोड़ा जिले की रानीखेत में रविवार को कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आने के बाद सोमवार को रानीखेत पुलिस ने पांच हजार की आबादी वाले मुस्लिम इलाके सुदामापुरी, कुरैशियान मोहल्ला और लोअर मॉल को सील कर दिया है।