फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन सभी के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों की जागरूकता व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के कारण कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आई है।
गुरुवार को रेहरा बाजार के नौशहरा, उतरौला, बलरामपुर नगर के सिविल लाइन व बैंक ऑफ इंडिया में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले व्यक्तियों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 7472 हो गई है। 7310 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 135 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 27 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें