फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी ड्यूटी और संक्रमण की आशंका से पुलिसकर्मी परेशान

Mon, 11 May 2020 03:50 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लंबी और लगातार ड्यूटी से पुलिसकर्मियों को संक्रमण की आशंका के साथ ही नींद न आने, चिंता और तनाव जैसी तमाम बातें परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए शुरू किए गए काउंसलिंग कार्यक्रम में रोजाना इस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। मनोविज्ञान विभाग के काउंसलर उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं तथा इससे बचने के लिए तरीके भी सुझा रहे हैं।

काउंसलर्स के अनुसार लंबी ड्यूटी के तनाव से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए तथा हल्का भोजन करना चाहिए।

विभागाध्यक्ष प्रो. मधुरिमा प्रधान ने बताया कि पिछले महीने हुए करार के बाद यह काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है। अब तक सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी काउंसलिंग के लिए संपर्क कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यायाम और हल्का भोजन बेहद जरूरी

काउंसलर्स ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे संक्रमण का कोई लक्षण होने पर अस्पताल में संपर्क करें। पुलिसकर्मियों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम करने की सलाह दी गई है। व्यायाम से वे खुद को चुस्त दुरुस्त रख सकेंगे।

पुलिसकर्मियों के साथ ही विद्यार्थियों में भी डर
लविवि का मनोविज्ञान विभाग विद्यार्थियों के लिए भी काउंसलिंग सेवा आयोजित कर रहा है। विभाग के शिक्षक डॉ. ललित सिंह के अनुसार काउंसलिंग के लिए संपर्क करने वाले विद्यार्थी पढ़ाई के लिए तो परेशान हैं ही, लेकिन काफी विद्यार्थियों को लगता है कि वे संक्रमित हैं।

सामान्य जुकाम और खांसी कोरोना संक्रमण नहीं है। अगर जुकाम और खांसी के साथ ही उन्हें सांस लेने में समस्या हो तो फिर वे अस्पताल जाकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें