लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र के मड़ियांव गांव के पास रविवार दोपहर चालक ट्रक लेकर नो एंट्री में घुस गया। पिकेट पर तैनात सिपाही ने बाइक से पीछा कर ट्रक रुकवाया और सुविधा शुल्क मांगा। कंडक्टर ने उसे पचास रुपये थमाए और निकल गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मंजिल सैनी
सिपाही की करतूत जागरूक नागरिकों ने कैमरे में कैद कर एसएसपी मंजिल सैनी को भेजी है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
खुलेआम वसूली करता सिपाही
- फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मड़ियांव गांव रोड पर नो एंट्री में रविवार दोपहर ओवरलोड ट्रक लेकर घुस गया। यह देख पिकेट पर मौजूद एमसीआर के सिपाही ने बाइक से ट्रक का पीछा किया। चालक ने कुछ दूरी पर जाकर ट्रक रोक दिया। इसके बाद कंडक्टर ने पचास रुपये की नोट उसे थमाया और चालक नो एंट्री से निकल गया।