लखनऊ में कृष्णानगर के गोपालनगर स्थित सौभाग्य अपार्टमेंट निवासी दरोगा अंजुल चतुर्वेदी की पत्नी राखी (36) ने बुधवार दोपहर बाथरूम के शॉवर से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर आई पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
एसओ कृष्णानगर विजय कुमार यादव का कहना है कि दंपती के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे थे। बीते तीन दिन से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी के चलते राखी ने आत्महत्या कर ली। अंजुल मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है जबकि राखी बदायूं की थी। दोनों की शादी को 10 साल हो गए।
दोनों के सात साल की बेटी अंशी और चार साल का बेटा दिव्य हैं। अंजुल करीब ढाई साल से सुल्तानपुर पुलिस लाइन में तैनात है। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया और परिवार को लेकर वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था।