फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रसोइयों को मिला बड़ा सुरक्षा कवच, योगी ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन; छात्राओं ने सीएम संग ली सेल्फी

Sun, 23 Aug 2026 03:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में रसोइयों को दुर्घटना बीमा और कैशलेस इलाज के रूप में बड़ा सुरक्षा कवच मिला है। सीएम योगी ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस मौके पर छात्राओं ने उनके संग सेल्फी ली। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
योगी ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन; छात्राओं ने सीएम संग ली सेल्फी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में स्कूलों में कार्यरत रसोइयों और उनके परिजनों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत एमओयू हुआ। इसके तहत रसोइयों और उनके परिजनों को दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा सहायता का सुरक्षा कवच मिलेगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा और भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने अनुबंध का आदान-प्रदान किया। इस दौरान पीएम पोषण योजना की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

11 रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में 11 रसोइयों को सम्मानित किया। उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े हुए मानदेय का चेक और परिधान किट प्रदान की गई। सम्मान पाने वालों में सीतापुर की किरन देवी, लखनऊ की आशा तिवारी, गोरखपुर की सुनीता और रेखा देवी, अलीगढ़ की सुदेश देवी व पिंकी देवी, वाराणसी की सरिता दीक्षित, हरदोई की गीता देवी, लखीमपुर खीरी की सीमा सिंह, उन्नाव की खिलाना और रायबरेली की रेखा शामिल रहीं।

छात्राओं ने सीएम संग ली सेल्फी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। बच्चों ने उन्हें निपुण तराजू के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी दी। मीना मंच के स्टॉल पर बच्चियों ने सीएम से सेल्फी लेने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने सहजता से स्वीकार किया।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने छह माह की अनीता और मोहम्मद अली को अपने हाथ से खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और उन्हें खिलौने भी दिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें