फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि की फाइनल मेरिट सूची जारी, अंशिका को अब सात की जगह केवल एक ही मेडल मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि का दीक्षांत समारोह 14 अक्तूबर को होना है। दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदक विजेताओं की अंतिम सूची बुधवार को 12 से ज्यादा बदलाव के बाद जारी कर दी गई। विवि ने प्रस्तावित सूची पर विद्यार्थियों से आपत्तियां मांगी थी। विद्यार्थियों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराने के बाद लविवि ने अपनी गलती सुधारकर नई सूची जारी कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव एमएससी फिजिक्स में है। यहां प्रस्तावित सूची में सात पदक पाने वाले अंशिका मिश्रा के स्थान पर अब अपूर्वा सिंह का नाम आ गया है। अंशिका को अब केवल एक पदक ही मिलेगा।
विज्ञापन

विवि ने सर्वश्रेष्ठ थीसिस में, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जैसे पदक भी घोषित कर दिए हैं। पुरानी सूची में ये शामिल नहीं थे। बदलाव के बाद अब वार्ड मेमोरियल विद्यांत गोल्ड मेडल, राजेंद्र नाथ सान्याल गोल्ड मेडल, विजय शंकर त्रिपाठी गोल्ड मेडल, लेट श्री चुन्नी लाल साहनी मेमोरियल गोल्ड मेडल, वार्ड मेमोरियल गोल्ड मेडल अब अपूर्वा सिंह को दिया जाएगा। डॉ. बीपी प्रधान गोल्ड मेडल राधिका अरोड़ा के स्थान पर विक्की पांडेय को, सतीश चंद्र गोल्ड मेडल अंजली ओझा के स्थान पर श्वेता सिंह को, हीवेट हरनाम मेडल प्रखर श्रीवास्तव के स्थान पर दीपक द्विवेदी को, शांति देवी भाटिया मेमोरियल गोल्ड मेडल, कैप्टन डॉॅ. वीके सक्सेना गोल्ड मेडल और श्रीमती सरोज दयाल गोल्ड मेडल रुचि गौड़ के स्थान पर श्रुति को दिया जाएगा। पंडित जगमोहन नाथ चक मेमोरियल गोल्ड मेडल साकेत श्रीवास्तव के स्थान पर शुभम दीक्षित को दिया जाएगा। श्री महेंद्र सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल प्राची मिश्रा के स्थान पर अर्चना चौरसिया को, लेट राय साहब एमपी श्रीवास्तव गोल्ड मेडल जीवन के स्थान पर संदीप सिंह को, डॉ. आरसी निगम मेमोरियल गोल्ड मेडल, जीजी चटर्जी मेमोरियल गोल्ड मेडल मनीष कुमार के स्थान पर मनुज दरबारी को दिया जाएगा। एसके कोहली एडवोकेट मेमोरियल गोल्ड मेडल प्राची मिश्रा के स्थान पर अर्चना चौरसिया को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें