लखनऊ। गोसाईंगंज स्थित जिला जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी अवंतिका प्रसाद (66) की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान केजीएमयू में मौत हो गई। वह हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध थे।
मोहनलालगंज के कूड़ामऊ गांव निवासी अवंतिका प्रसाद कई महीने से बीमार थे। दो दिसंबर को उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक अवंतिका प्रसाद ने 40 वर्ष पहले जमीन के विवाद में पड़ोसी फूलचंद की हत्या कर दी थी। इस मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उनके परिवार में पत्नी पप्पी और बेटा शैलेंद्र हैं।