फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक करते युवा।
विज्ञापन
लखनऊ। नशे की लत सेहत के साथ पारिवारिक रिश्तों और भविष्य को भी प्रभावित करती है। इसी संदेश के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रविवार को जन भवन में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाया कि नशे की लत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक संबंधों पर भी बुरा असर डालती है। उन्होंने युवाओं से आत्मसंयम अपनाने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक जागरूकता पर जोर दिया। यह कार्यक्रम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें