फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती के संरक्षण और संवर्धन का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गोमती दर्शन संस्था के तत्वावधान में मां गोमती के पावन तट पर स्थित श्री सुनासीरनाथ बाबा मंदिर, बंडा में गोमती दर्शन यात्रा के अंतर्गत सोमवार को दिनभर विविध धार्मिक, आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम हुए। गोमती तट स्थित मंदिर परिसर में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर विजयकांत मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बंडा सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जनजागरण किया गया। मां गोमती के संरक्षण, संवर्धन एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। दोपहर 12 बजे मां गोमती के पावन तट स्थित श्री सुनासीरनाथ बाबा मंदिर परिसर में महागोमती हवन-पूजन हुआ। बंडा परिसर में विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि रणवीर सिंह (संयोजक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें