फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कला के जरिये मजबूत होंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कंबोडिया की राजदूत रथ मैनी ने सोमवार को राज्य ललित कला अकादमी पहुंचकर कलाकारों की रचनात्मक दुनिया को करीब से जाना। कलाकृतियों का अवलोकन किया और प्रदेश के वरिष्ठ विजुअल आर्ट कलाकारों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐेसे आयोजन अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद को और मजबूत बनाते हैं। वरिष्ठ छायाकार अनिल रिसाल और वाटर कलर कलाकार अनिल शर्मा की कलाकृतियां भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा ‘फ्रॉम अवेकनिंग टू इनलाइटमेंट’ थीम पर महात्मा बुद्ध आधारित विशेष चित्र भी प्रदर्शित किए गए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन कला के माध्यम से दो देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते हैं और हमारे कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें