बाइक यात्रा निकाल कर दिया एकता का संदेश
लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल पश्चिम की ओर से हनुमान जयंती पर बृहस्पतिवार को भव्य बाइक शोभायात्रा निकाली गई। लालबाग सि्थत हरिओम मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा अटल चौक पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के जरिये एकता का संदेश दिया गया। विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने बताया कि लोगों को एकजुट करने के लिए यह आयोजन किया गया। जिला संगठन मंत्री समरेंद्र सिंह, जिला संयोजक बजरंग दल यादवेंद्र, जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला कार्याध्यक्ष अंकुश सूरी, जिलामंत्री पंकज तिवार, जिला सहमंत्री तरनजीत सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख गणेश शंकर पंवार, संयोजिका रीना विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
बाइक यात्रा निकाल कर दिया एकता का संदेश
बाइक यात्रा निकाल कर दिया एकता का संदेश