फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण प्रकरण : देश भर के 24 राज्यों में फैला है उमर का जाल, पुलिस साझा कर रही है सूचनाएं 

Thu, 24 Jun 2021 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में तह तक जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए।
विज्ञापन
यूपी एटीएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार उमर गौतम और जहांगीर आलम से एटीएस की पूछताछ लगातार जारी है। देश भर के 24 राज्यों में उमर का नेटवर्क फैला होने का दावा किया जा रहा है। एटीएस इसकी तस्दीक कर रही है। साथ ही उमर द्वारा बताए गए पतों को खंगालने के लिए यूपी पुलिस संबंधित राज्य की पुलिस के साथ जानकारी साझा कर रही है।

विज्ञापन


इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में तह तक जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए। उधर, एटीएस के सूत्रों ने बताया कि फंडिंग को लेकर उमर ने कुछ अहम जानकारी दी है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही उन संस्थाओं की भी छानबीन की जा रही है जिससे उमर किसी न किसी रुप में जुड़ा रहा है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि धर्मांतरण से जुड़े सभी संगठनों की विस्तृत जांच की जायेगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही वह विस्तृत जानकारी दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का धर्मांतरण किया गया है उनके परिजनों से पुलिस लगातार संपर्क में है। उन्होंने बताया कि अब तक 24 राज्यों के बारे में उमर व जहांगीर ने बताया है, जिसके बारे में संबंधित राज्य की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है और सूचनाएं आदान प्रदान की जा रही हैं।  
विज्ञापन


उमर के अन्य ठिकानों के साथ साथ उसके मददगार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही रही है। उसे और उसकी संस्था को फंडिंग कहां से हो रही थी, उसके पीछे सिर्फ धर्मांतरण मकसद था या कुछ और भी इसके बारे में पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। एटीएस की विभिन्न टीमों ने इसमें लगातार मेहनत की है।

विज्ञापन

उमर गौतम की लखनऊ स्थित संस्था पर एटीएस की नजर

धर्मांतरण के मामले में एटीएस को कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है। एटीएस की नजर मलिहाबाद स्थित एक संस्था के दफ्तर पर भी है। उमर गौतम उक्त संस्था में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात है। यह संस्था मलिहाबाद के रहमान खेड़ा में एक स्कूल भी चला रही है जिसमें छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने का दावा किया गया है। एटीएस को मिली जानकारी के अनुसार इस फाउंडेशन में कुल 7 मेंबर हैं। इससे जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। 

बता दें कि 2 दिन पहले यूपी एटीएस ने उमर गौतम और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में किए जा रहे धर्मांतरण का खुलासा किया था। उमर गौतम दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में इस्लामिक दावा सेंटर नामक संस्था का संचालक है। उस पर आरोप है की नोएडा के मूक बधिर स्कूल के दर्जनों छात्रों का धर्मांतरण कराया है। एटीएस उमर और जहांगीर आलम को 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

इस्लामिक दावा सेंटर के यू ट्यूब चैनल से कई वीडियो किए गए डिलीट
सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर उपलब्ध उमर की स्पीच के वीडियो को भी एटीएस खंगाल रही है। इस्लामिक दावा सेंटर के नाम से यू ट्यूब चैनल भी है। इस पर उमर की स्पीच के कई वीडियो अपलोड हैं। कुछ वीडियो पूरा मामला सामने आने के बाद डिलीट भी कर दिए गए हैं। उनके बारे में भी पड़ताल की जा रही है।

संपर्क करने के लिए एटीएस ने जारी किया नंबर
वहीं एटीएस ने धर्मांतरण मामले में आम जन द्वारा जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी किया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इससे संबंधित सूचनाएं 9792103156 और ईमेल आईडी बवदजतवसतववउ/णं्जे.नच/हवअण्पद पर दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें