फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पूर्व आईएएस निगम के अधिकारियों से बोले-'मेरे बच्चे की तरह मेरा कुत्ता, मुझे इसके संग पकड़ो'

Fri, 20 Dec 2019 11:37 AM IST
शाहरुख खान माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को लोहिया पार्क के पास उत्तराखंड में पूर्व अपर मुख्य सचिव और यूपी में रेवेन्यू बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार जोशी के कुत्ते को भी पकड़ लिया। लाइसेंस दिखाने या जुर्माना जमा करने के लिए कर्मचारियों से पूर्व आईएएस अधिकारी से बहस हो गई।
विज्ञापन


नगर निगम के संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ. अरविंद कुमार राव का कहना है कि जुर्माना देकर पूर्व आईएएस अधिकारी ने लाइसेंस बनवा लिया है। वहीं पूर्व आईएएस अधिकारी का कहना है कि मैंने नोटिस देने के लिए कहा है। 

बिना नोटिस दिए मैं कोई जुर्माना नगर निगम को क्यों दूंगा। तलाश करने पर मुझे अपने कुत्ते का लाइसेंस मिल गया है जोकि पूर्व में ही नगर निगम से बनवाया था। अपने कुत्ते के सभी वैक्सीन भी मैंने लगवाए हुए हैं।
विज्ञापन


मेरे बच्चे की तरह मेरा कुत्ता, मुझे इसके संग पकड़ो
नगर निगम टीम ने पूर्व आईएएस अफसर के कुत्ते को पकड़ा तो उनका स्टाफ कुत्ता घुमा रहा था। कर्मचारी की सूचना पर खुद पूर्व आईएएस मौके पर पहुंच गए। लाइसेंस नहीं दिखाने और जुर्माना जमा करने पर नगर निगम की टीम उनके कुत्ते को पकड़कर ले जाने लगी। 
 
विज्ञापन

इस पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह मेरे बच्चे की तरह है। मुझे भी पकड़क र इसके साथ ले चलो। उनका कहना है कि नगर निगम से लाइसेंस की व्यवस्था का उद्देश्य आवारा कुत्तों को खत्म करना है। ऐसा करने की जगह नगर निगम के अधिकारी पालतू कुत्तों और उनके मालिकों को परेशान कर रहे हैं।

लाइसेंस नहीं मिला तो वसूला जुर्माना
डॉ. अरविंद कुमार राव का कहना है कि मॉर्निंग वॉक के समय बिना लाइसेंस कुत्ते पाल रहे लोगों की चेकिंग की जा रही है। कुत्ता का लाइसेंस नहीं मिलने पर जुर्माना वसूल किया जाता है। बृहस्पतिवार को पूर्व आईएएस ने कार्यालय में जुर्माना जमा करा दिया।

वहीं उनके अलावा बटलर पैलेस कॉलोनी के पास सर्वोत्तम अपार्टमेंट निवासी डॉ. अरविंद कुमार, रुद्रा ट्विन टॉवर निवासी एपी सिंह और विवेकखंड-1 निवासी मिथिलेश कुमार से भी कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें