गोमतीनगर विस्तार पुलिस भरवारा के प्रधान राम लखन के बेटे व गैंगस्टर दिलीप उर्फ दीपू यादव की तलाश काफी दिनों से कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली की सोमवार को वह दीवानी कचहरी में मौजूद है। कचहरी में पुलिस पहुंची तो वह एक वकील के कमरे में बैठा मिला। पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वकीलों से झड़प हो गई। वकीलों ने पुलिस को घेर लिया और इस बीच दीपू मौका देखकर भाग गया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि छोटा भरवारा निवासी व ग्राम प्रधान राम लखन के बेटे दिलीप यादव उर्फ दीपू गिरोह चलाता है जिसके सदस्य उसके दो भाई हैं। इसमें अमर सिंह व कल्लू उर्फ अरुण शामिल हैं। तीनों मिलकर गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार व चिनहट थानाक्षेत्र में रंगदारी, लूट, बलवा, मारपीट, लोगों को धमकाने का काम करते हैं। अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करते हैं।