फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में हर समस्या से निबटेगा यह कंट्रोल रूम

Wed, 26 Mar 2014 08:24 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में किसी भी अनहोनी और शिकायत से निबटने के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष तैयार किया गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गृह विभाग में नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी।

विशेष सचिव गृह अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव- 2014 के दौरान गृह विभाग से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए गृह निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


इसका टेलीफोन नंबर- 0522-2235935, 2235156 व 2238428 और फैक्स नंबर 0522-2238060, 2239690 व 2237357 है।

पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था समेत सभी परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी/एसपी को इन टेलीफोन व फैक्स नंबरों पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन के बारे में गृह विभाग से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यहां हर सूचना का ब्यौरा रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें