फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसजीपीजीआई में तैनात संविदा सफाईकर्मी की धारदार हथियार से वार करके हत्या, पुलिस कर रही जांच

Sat, 09 May 2026 06:26 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में एसजीपीजीआई में तैनात संविदा सफाईकर्मी की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बिजनौर के अशरफनगर इठुरिया निवासी सूरज गौतम (28) की शुक्रवार रात ईंट व धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव घर से 800 मीटर दूरी पर पड़ा मिला। कुछ दूरी पर बाइक भी मिली है। भाई शुभम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मूल रूप से गोसाईंगंज के पहाड़नगर टिकरिया गांव निवासी सूरज के पिता की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां केशाना और बड़े भाई शुभम के साथ रहता था। उसकी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी है। सूरज, शुभम और मां तीनों संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। 

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को सूरज छुट्टी पर था। शाम को वह बाइक से मां को अस्पताल से घर लेकर आया। दरवाजे पर उतारने के बाद थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर बाइक से चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर रात करीब 10 बजे उसकी मां ने फोन किया तो सूरज ने कुछ देर में घर आने की बात कही। इसके बाद फोन कट गया। फिर उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। रात भर मां और भाई उसकी तलाश करते रहे, पर कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Trending Videos

खून से सनी ईंट व दुपट्टा पड़ा मिला

शनिवार सुबह करीब 4 बजे परिजन फिर से सूरज को तलाशने निकले। इसी दौरान जानकारी मिली कि रात में सूरज गांव की एक परचून दुकान के पास देखा गया था। बाद में बिजनौर की ओर चला गया था। इस बीच घर से करीब 800 मीटर दूर बिजनौर जाने वाले रास्ते पर सूरज की बाइक खड़ी मिली। 

कुछ दूरी पर झील किनारे खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। उसके चेहरे, गले और माथे पर ईंट व पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। सूचना पाकर मौके पर डीसीपी साउथ अमित आनंद, एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा और बिजनौर पुलिस भी पहुंच गई। मौके से पुलिस ने खून से सनी ईंट और कुछ दूरी पर पड़े शराब और बीयर के केन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बिखरा हुआ खून संघर्ष की दे रहा था गवाही

घटनास्थल के आसपास खून बिखरा था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सूरज ने हमलावरों से बचने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। परिजनों का आरोप है कि सूरज के पास मौजूद दो मोबाइल में एक मोबाइल और पर्स गायब है। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया मृतक के बड़े भाई शुभम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका

एसीपी कृष्णा नगर ने बताया कि पुलिस सूरज के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से संदिग्ध नंबरों का पता चला है। पुलिस की टीम उस पर काम कर रही है। वहीं घर से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। ऐसी आशंका है कि सूरज की हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग या रंजिश वजह हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें