फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात को ईको गार्डन में प्रदर्शन करेंगे संविदा रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
सात को ईको गार्डन में प्रदर्शन करेंगे संविदा रोडवेज कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के संविदा व आउटसोर्स कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वे सात दिसंबर को आलमबाग स्थित ईको गार्डन में भूख-हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करेंगे। रविवार को आलमबाग बस अड्डे पर संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बैठक कर यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

मोर्चा अध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय ने बताया कि संविदाकर्मियों का समायोजन, निर्धारित वेतन, कैशलेस इलाज की सुविधा, नियमित कर्मियों की तरह अंतरक्षेत्रीय स्थानांतरण लागू करने, सेवाकाल में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये ग्रेच्युटी, आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभागीय संविदा पर समायोजित करने की मांग उठाई गई है।

सात को ईको गार्डन में प्रदर्शन करेंगे संविदा रोडवेज कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें