फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैस सिलिंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत

Fri, 24 Jul 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामचंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। तालकटोरा के आलमनगर रेलवे ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रामचंद्र (45) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुबग्गा के फरीदीपुर निवासी पुनीत के अनुसार, उनके चाचा रामचंद्र नगर निगम में ठेकेदारी करते थे। वह सुबह छह बजे काम पर निकले थे। दोपहर 12 बजे गैस सिलिंडर लदा ट्रक उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में उन्हें पेट और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने रामचंद्र को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। रामचंद्र के परिवार में पत्नी गुड़िया, दो बेटे और एक बेटी हैं। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि हादसे के वक्त रामचंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें