लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से मानकनगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित करने का काम अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इस पर लगभग 16.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। बताया कि स्टेशन पर एक नया दो मंजिला भवन बनाया जा रहा है। इसमें टिकटिंग सुविधा व प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। पार्किंग बनाने के साथ ही तीन नई लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। पुरुष, महिला और दिव्यांगजन के लिए अलग शौचालय ब्लॉक बनाने के साथ यात्री सुविधा से जुड़े कई कार्य कराए जाएंगे।