फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी स्कूल बस की टक्कर से घायल ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
ठेकेदार की मौत के बाद रोते परिजन। 
विज्ञापन
तेलीबाग। वृंदावन सेक्टर-12 चौराहे के पास 14 अक्तूबर को एनकेएम स्कूल की बस की टक्कर से घायल हुए पीजीआई के बरौली गांव निवासी ठेकेदार देवेंद्र कुमार (45) की शुक्रवार रात एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। शनिवार को मुआवजे और नौकरी की मांग कर परिजनों ने हंगामा किया और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और बाद में गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। देवेंद्र के दो बच्चे एनकेएम स्कूल में ही पढ़ते हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र की पत्नी क्रांति के अनुसार, हादसे के समय उनके पति बाइक से बच्चों की फीस जमा करने स्कूल जा रहे थे। मामले में 16 अक्तूबर को पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और स्कूल से मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूल प्रशासन को सूचना दी, लेकिन उसने मुआवजा देने से मना कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने परिजनों को दोबारा तहरीर देने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

ठेकेदार का एक बेटा श्रतिक उन्नाव स्थित पॉलीटेक्निक में पढ़ता है। दूसरा बेटा शिवम आठवीं और बेटी शिवानी हाईस्कूल में है।

आरोप, बस के दस्तावेजों की अवधि हो चुकी थी समाप्त
क्रांति ने तहरीर में आरोप लगाया कि हादसे में शामिल बस का बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र और पंजीकरण समाप्त हो चुका था। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन कर रहा है मदद
एनकेएम स्कूल के प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोप गलत है कि स्कूल बस के दस्तावेज पूर्ण नहीं है। दुर्घटना वाले दिन उनके स्कूल बस के ड्राइवर ने ही देवेंद्र को ट्राॅमा पहुंचाया था। वह स्वयं अस्पताल में रहकर मदद करते रहे। देवेंंद्र के दो बच्चे उनके स्कूल में पढ़ते हैं। उनकी भी मदद की बात कही गई थी।

ठेकेदार की मौत के बाद रोते परिजन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें