फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिकित्सा शुल्क हड़पने का आरोपी लोहिया अस्पताल का संविदाकर्मी गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चिकित्सा शुल्क हड़पने का आरोपी लोहिया अस्पताल का संविदाकर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया अस्पताल में मरीजों से चिकित्सा शुल्क लेकर हड़पने वाले रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात संविदा कर्मचारी को विभूतिखंड पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में भागे दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इससे पहले शुक्रवार को आरोपी के साथी विवेक कुमार सिंह को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी का रहने वाला आकाश अस्तोलीवाल है। आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया है। दो साल पहले लोहिया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजन भटनागर ने थाने में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिल्ली की फर्म सुदर्शन फैसिलिटीज प्रा. लि. से आउटसोर्सिंग पर आकाश, विवेक और दो अन्य को संस्थान में नियोजित किया गया था। चारों रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात थे। चारों आरोपी मरीजों से डेबिट/क्रेडिट कार्ड व नकद चिकित्सा शुल्क ले लेते थे। फिर शुल्क को संस्थान के बैंक खाते में जमा दर्शाकर सारी रकम हड़प लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें