फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोसा उपकेंद्र में संविदाकर्मी को पीटा, 17 पर मुकदमा

Fri, 27 Sep 2024 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोसा बिजली उपकेंद्र में घुसकर दबंगों ने साथियों संग मिलकर संविदाकर्मी दुबग्गा निवासी ओम प्रकाश को पीट दिया। मामले में पारा पुलिस ने दो नामजद समेत 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ओम प्रकाश के अनुसार, सोमवार को साईं मंदिर फीडर पर ब्रेकडाउन के चलते मरम्मत व अनुक्षरण का काम चल रहा था। रात करीब 11.35 बजे डॉक्टर खेड़ा निवासी संजय कुमार व शिवम शुक्ला अपने 15 अज्ञात साथियों के साथ उपकेंद्र पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उनको पीटने लगे। घटना का वीडियो बनाने पर संविदाकर्मी पंकज कुमार का मोबाइल छीन लिया और उन्हें भी पीटा। घटना के चलते मरम्मत कार्य में काफी देर होने से 4200 उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें