फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नूरबाड़ी उपकेंद्र का संविदा कर्मचारी करंट से झुलसा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सहादतगंज के नूरबाड़ी ओल्ड उपकेंद्र पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे करंट से संविदा कर्मचारी कल्लू झुलस गए। वह उपभोक्ताओं की शिकायत पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की मरम्मत करने गए थे। उनके हाथ, चेहरा और पेट का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पोल पर लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में गंभीर तकनीकी खामियां हैं। बॉक्स के भीतर जगह कम होने के कारण तार आपस में टकरा जाते हैं, जिससे शॉर्ट-सर्किट की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन


हाल ही में हुईं अन्य घटनाएं

उपकेंद्र
कर्मचारी का नाम

जानकीपुरम करन

मोहनलालगंज राम सेवक

नूरबाड़ी न्यू
संदीप

अपट्रान हैदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें