हनुमान सहस्त्रनाम का किया अखंड पाठ
लखनऊ। निरालानगर सि्थत श्री रामकृष्ण मठ में पांचवें बड़े मंगल पर धार्मिक अनुष्ठान हुआ। स्वामी मुक्तिनाथानंद ने हनुमान चालीसा के पाठ से शुभारंभ किया। 10 वर्षीय आर्यमा शुक्ला ने श्री हनुमान सहस्त्रनाम का पांच बार अखंड पाठ किया। समापन पर स्वामी मुक्तिनाथानंद ने कहा कि हनुमान सहस्त्रनाम का नियमित पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही तनाव से मुक्ति मिलती है और सफलता प्राप्त होती है। भक्तों ने भजनाें की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं। हनुमानजी की अराधना कर सुख और शांति की कामना की। समापन पर मुक्तिनाथानंद ने आर्यमा शुक्ला को सम्मानित किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।