लखनऊ। इंदिरानगर के कई इलाकों में दूषित पानी की समस्या है। इसको लेकर रविवार को इंदिरानगर आवासीय महासमिति ने बैठक कर विरोध जताया। आवासीय महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि इंदिरानगर-ए ब्लाॅक, सेक्टर-सी और सेक्टर-20 में पेयजल लाइनें पुरानी हो गई है, जो बार-बार टूट जा रही हैं। इससे गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इन्हें बदलने जाने की जरूरत है। इसको लेकर लगातार मांग भी की जा रही है मगर अब तक सुनवाई नहीं हुई। जलकल महाप्रबंधक और नगर आयुक्त से मांग की गई कि पेयजल लाइन बदली जाए। इसको लेकर ज्ञापन भी भेजा गया है। बैठक में पीके जैन, देवी शरण त्रिपाठी, सरोज वर्मा, कैलाश जैन, संतोष कुमार, प्रेमलता, आरके उमराव, गोपेंद्र कुमार वर्मा व अरुण जैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।