सम्मेलन में घोषणा पत्र दिखातीं मेयर सुषमा खर्कवाल, स्कूल की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन और
लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल में चल रहा अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन रविवार को ‘लखनऊ घोषणा पत्र’ के साथ संपन्न हो गया। लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल की अगुवाई में जारी घोषणा पत्र में विश्व स्तर के विवाद और दावों का हल संवाद और वार्ता के माध्यम से निकालने की बात कही गई। स्कूल की कानपुर रोड शाखा में हुए विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 52 देशों के 160 से अधिक मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों के साथ ही विश्व प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 51 पर आधारित इस सम्मेलन में विश्व एकता, विश्व शांति और विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य पर चर्चा की गई। स्कूल संचार प्रमुख ऋषि खन्ना ने बताया कि वैश्विक समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से निकालने की बात कही गई। स्कूल की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने सभी को धन्यवाद दिया।