फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े ट्रक में कंटेनर घुसा, चालक गंभीर

Thu, 26 Mar 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम भतोइया में मंगलवार की रात लगभग दो बजे सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर जा घुसा। कंटेनर चालक धर्मेंद्र कुमार (45) स्टीयरिंग में फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकालकर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक फतेहपुर जनपद के ग्राम मकदुमपुर कला निवासी कंटेनर चालक धर्मेंद्र कुमार मंगलवार देर रात हरदोई से सामान लेकर लखनऊ आ रहे थे। रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम भतोइया में बने अंडरपास के ऊपर रात के अंधेरे में पहले से खड़े ट्रक में कंटेनर पीछे से जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें