फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंटेनर ने कार को टक्कर मारी, महिला की मौत

Mon, 22 Jul 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक बेकाबू कंटेनर ने पहले से खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दुकानों में घुस गया। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। दो दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक को मामूली चोट आई है। हैंडब्रेक लगी होने से कार आगे नहीं बढ़ पाई। टक्कर के बाद कार का पिछला हिस्सा चिपक गया। आधा घंटे बाद कार का गेट तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


घटना से करीब आधा घंटे जाम लगा रहा। मृतक लड़की के पिता ने कार चालक, कंटेनर चालक व मालिक पर साजिश कर बेटी की हत्या का केस दर्ज कराया है। लखनऊ के थाना मोहलालगंज के गांव जबरौली निवासी वर्षा अवस्थी (27) पुत्री दशरथ अवस्थी देर रात कार से रायबरेली से लखनऊ जा रही थी। लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मऊ निवासी प्रदीप गौड़ कार चला रहा था।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुंदनगंज गांव के पास रात करीब 11.30 बजे कार रोककर प्रदीप गृहस्थी का सामान खरीदने लगा। इस दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक कुंदनगंज निवासी सलाउद्दीन (28) व सानू (25) के अंडे की दुकान में घुस गया। हादसे में वर्षा अवस्थी की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक प्रदीप, सलाउद्दीन, सानू घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सलाउद्दीन व सानू को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बेटी की साजिशन की गई हत्या
मृतक लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की साजिश के तहत हत्या कर दी गई है। आरोप है कि प्रदीप गौड़ ने कंटेनर चालक व मलिक के साथ साजिश कर दुर्घटना करवाकर उनकी बेटी की हत्या कराई है। प्रदीप गौड़ उसे मोहनलालगंज स्थित शिवगढ़ रिजॉर्ट से फुसलाकर अपने साथ रायबरेली लेकर आया था, जिसकी सूचना नहीं दी गई थी।

दिसंबर में होना था युवती का विवाह
युवती के पिता दशरथ अवस्थी ने बताया कि उनकी बेटी लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में प्रदीप गौड़ के साथ काम करती थी। बीते फरवरी माह से उनकी बेटी मोहनलालगंज के शिवगढ़ रिजार्ट में मैनेजर के रूप में काम कर रही थी। दिसंबर में उनकी बेटी का विवाह रायबरेली के गंगागंज के रहने वाले एक युवक से होना था। बेटी की हत्या से मां कौशल्या देवी, भाई उत्कर्ष, आशीर्वाद के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन



मृतका युवती के पिता की तहरीर पर कार चालक व कंटेनर के अज्ञात चालक व मालिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
- ओमप्रकाश तिवारी, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें