फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

Mon, 22 Jul 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सावन में कांवड़ यात्रा शुरू होगी। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 11 दिनों तक जिले का यातायात बदला रहेगा। इस दौरान रूट डायवर्जन रहेगा। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर, ऊंचाहार, सलोन, जगतपुर, लालगंज, गेगासो, गुरुबक्शगंज, फतेहपुर, उन्नाव और कानपुर रूट के डायवर्जन का चार्ट बनाया गया है।
विज्ञापन


22 जुलाई से दो अगस्त तक भारी वाहनों का नए रूट से आवागमन होगा। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात रूट चार्ट जारी कर दिया है। कांवड़ियों को दिक्कत न हो और सड़क पर किसी तरह की कोई अनहोनी न हो, इसे लेकर भारी वाहनों को शहर, कस्बा से दूर रखा जाएगा। शहर में रायबरेली से डलमऊ होकर हुसैनगंज फतेहपुर व उन्नाव, कानपुर जाने वाले भारी वाहन रूट डायवर्जन के तहत रायबरेली से गुरुबक्शगंज, गेगासों होते हुए फतेहपुर व उन्नाव-कानपुर जाएंगे।
रायबरेली से दरियापुर, मुंशीगंज होते हुए सलोन से प्रतापगढ़ जाने वाले भारी वाहन अब रायबरेली से जगतपुर वाया ऊंचाहार से अरखा और वहां से नवाबगंज होकर प्रतापगढ़ जाएंगे। ऊंचाहार, डलमऊ और गदागंज क्षेत्र के यातायात को भी बदला गया है। अभी भारी वाहन फतेहपुर से आकर मुराई का बाग, डलमऊ से होकर जगतपुर, सलोन वाया प्रतापगढ़ जा रहे हैं।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन होने से भारी वाहन डलमऊ से गदागंज होकर ऊंचाहार होकर जाएंगे। ऊंचाहार में एनटीपीसी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। कांवड़ यात्रा के दौरान ऊंचाहार से अरखा और नवाबगंज होकर प्रतापगढ़ भारी वाहनों का आवागमन होगा। शहर में रायबरेली-दरीबा मार्ग से कठघर होकर डलमऊ से फतेहपुर भारी वाहन जाते हैं। नए रूट डायवर्जन से भारी वाहन सई नदी से इंदिरा नगर फ्लाईओवर से दरीबा से गुरुबक्शगंज होकर लालगंज से गेगासो होते हुए फतेहपुर जाएंगे।
शहर में महराजगंज से त्रिपुला से आने वाले भारी वाहन महराजगंज-बछरावां,हरचंदपुर होते हुए बांदा-टांडा वाया लखनऊ-प्रयागराज जाएंगे। सारस मोटल चौराहा से गौरीगंज अमेठी जाने वाले भारी वाहन सिविल लाइन, डीह, परशदेपुर,नसीराबाद होकर जाएंगे। यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें