फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंटेनर चालक की हत्या, केबिन में खून से लथपथ मिला शव

Thu, 22 Jan 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राममूर्ति की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इलाके में मंगलवार देर रात कंटेनर चालक सीतापुर रामकोट इंदापुर इंदौली निवासी राममूर्ति (37) की हत्या कर दी गई। उनके सिर व चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले। उनका शव कंटेनर के केबिन में पड़ा था। आशंका है कि लूटपाट के विरोध में हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर राममूर्ति के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रूढ़वाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पीआरवी गश्त करते हुए इंदौराबाग मोड़ स्थित आउटर रिंग रोड पर पहुंची तो सड़क किनारे कंटेनर नंबर (यूपी 81 बीटी 9234) खड़ा दिखा। कंटेनर के केबिन का गेट खुला था। पुलिस वालों ने केबिन में जाकर देखा तो चालक की सीट के बगल में युवक मरणासन्न हालत में पड़ा था। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस वालों ने उसे केबिन से बाहर निकला और एंबुलेंस से राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक के पास से मिले आधार कार्ड व कंटेनर के नंबर की मदद से उसकी पहचान राममूर्ति के रूप में की और खबर परिजनों को दी। खबर पाकर परिजन भी लखनऊ पहुंच गए। पिता छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका

पिता छोटेलाल ने बताया कि राममूर्ति हरिद्वार से नए दो पहिया वाहन लादकर गाजीपुर के लिए जा रहे थे। पुलिस को कंटेनर के अंदर संघर्ष के कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। आशंका है कि लूटपाट के दौरान चालक की हत्या की गई है। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। राममूर्ति के चाचा राम सागर ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार लखनऊ में रहता है, जो पेशे से ऑटो चालक है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

रात तक गुलजार रहती हैं नॉनवेज व शराब की दुकानें

घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर आउटर रिंग रोड की दूसरी सर्विस लेन और सीतापुर हाईवे के कोने पर पुलिस चौकी है। घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर शराब व नॉनवेज की कई दुकानें हैं। रात को ट्रक व कंटेनर चालक वहां ठहरते हैं। पुलिस की एक टीम वहां पर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


22 मार्च 2025 को भी इस जगह हुई थी लूट

कंटेनर चालक राममूर्ति के साथ जिस जगह पर घटना हुई, वहां 22 मार्च 2025 को बदमाश एथेनॉल से लदे टैंकर लूट ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें