मलिहाबाद। रहीमाबाद के ग्राम भतोईया में मंगलवार देर रात दो बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित कंटेनर घुसने से गंभीर घायल चालक धर्मेंद्र (45) की बुधवार देर रात ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई।
फतेहपुर जिले के मकदूमपुर गांव निवासी भाई महेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र मंगलवार को कंटेनर में बिस्कुट लादकर वाराणसी डिलीवरी देने जा रहे थे। रहीमाबाद स्थित भतोईया के निकट सामने से एसयूवी आ गई। इससे हादसा हो गया। परिवार में पत्नी रंजना व एक बेटा है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।