गुडंबा। जानकीपुरम स्थित बाबा विश्वनाथ गैस एजेंसी पर शनिवार को उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच सिलिंडर को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मियों ने उपभोक्ताओं से धक्का-मुक्की की और गेट बंद कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद में एक बुजुर्ग सीढ़ियों से गिर पड़े, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ता संजय ने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मी बताते हैं कि सिलिंडर की डिलीवरी घर पर हो चुकी है, जबकि ऐसा नहीं होता। एजेंसी पर शिकायत करने पर कर्मचारी अभद्रता करते हैं। शनिवार को भी यही हुआ। वहीं, अरुणेंद्र मौर्या ने 18 मार्च को बुकिंग के प्रयास पर दो मार्च की फर्जी डिलीवरी बताए जाने का आरोप लगाया।