शकुंतला पावर हाउस पर प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। आंधी और पानी के चलते शुक्रवार रात चर्च रोड सहित आसपास के इलाकों में तीन घंटे से ज्यादा देर तक बिजली गुल रही। इस पर परेशान लोग भड़क गए और आईटीआई उपकेंद्र पर हंगामा किया। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गइ और हंगामा करने वालों को लाठी फटकार कर भगा दिया।
बिजली कर्मियों ने बताया कि फॉल्ट के कारण बिजली चालू होने में देर लगेगी, मगर लोग तुरंत बिजली चालू करने की बात करने लगे। कर्मियों ने बताया कि कई स्थानों पर पेड़ गिरने से तार टूटे है। यह सुनकर कुछ लोग अभद्रता करने लगे। अभियंताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा, तब उपभोक्ताओं को उपकेंद्र से हटे और तब काम शुरू हो सका। उधर कानपुर रोड के हिंद नगर और अमीनाबाद के नजीराबाद सहित कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी।
मोहन रोड के शकुंतला पावर हाउस इलाकों में शाम 5 बजे से बिजली ठप होने के विरोध में रात करीब 10:30 बजे उपभोक्ताओं ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एसडीओ से लेकर अधिशासी अभियंता तक को कॉल कर रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। आम जनता बारिश के बाद से बिजली और पानी के संकट की चपेट में है। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगो को जल्दी ही बिजली चालू करने का आश्वासन देकर वापस किया।